फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Party busy preparing for Mission 2024, appointed Panna chief in half of Haryana: Dhankhar

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी पार्टी, आधे हरियाणा में पन्ना प्रमुख नियुक्त : धनखड़

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Party busy preparing for Mission 2024, appointed Panna chief in half of Haryana: Dhankhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन चला रही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद सुनीता दुग्गल और आदित्य देवीलाल चौटाला गांव रोड़ी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए।
भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां के बारे में व 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा ने आधे हरियाणा में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश में पांच विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किए गए। इसके साथ ही 90 में से 40 विधानसभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति हर बूथ के हर वोटर तक पहुंचने की है , जिसके लिए पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में मतदाताओं की सूची के अनुसार तीन लाख 46 हजार 749 पन्ने बनाए गए हैं। अभी तक हरियाणा भाजपा दो लाख आठ हजार 599 पन्ना प्रमुखों का पंजीकरण कर चुकी है। पार्टी का लक्ष्य अगस्त अंत तक सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन करने का है। इसके बाद पन्ना प्रमुखाें की संख्या लगभग पांच लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकौर सिंह कालांवाली, शाहजिंदर सिंह रोड़ी, जगदीश चोपड़ा, अमरपाल राणा, कृष्णलाल पंवार, सागर केहरवाला, बिंदु शर्मा, नछत्तर सिंह झोरड़ रोही ने ओम प्रकाश धनकर को गुरु गोविंद सिंह की फोटो व तलवार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed