फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pankaj got selected in handball at Guru Nanak Dev University

Sirsa News: पंकज का हैंडबाल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pankaj got selected in handball at Guru Nanak Dev University
सिरसा।​खिलाड़ी पंकज कुमार । संवाद 
सिरसा। गांव खैरेकां के युवा खेल के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन्हीं में एक युवा खिलाड़ी है पंकज कुमार, जो हैंडबाल में अपनी पहचान बना रहे हैं। पंकज का सपना है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें। हैंडबाल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उसका चयन पंजाब की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में हुआ है।
विज्ञापन


अब तक पंकज सात बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। इन प्रतियोगिताओं में उसने शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि खुद भी उपलब्धियां हासिल की। वह चार बार स्वर्ण पदक और तीन बार रजत पदक जीत चुका है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धियां उसकी मेहनत और खेल के प्रति जुनून को दर्शाती हैं।
विज्ञापन


खेल मैदान पर पंकज की फिटनेस, तेज गति और रणनीति बनाने की क्षमता उसे अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। उसके कोच का कहना है कि पंकज एक अनुशासित खिलाड़ी है, जो रोजाना नियमित अभ्यास करता है और हमेशा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चाचा को खेलते देख मिली प्रेरणा

47 वीं बॉयज जूनियर हैंडबाल चैंपियनशिप में भागीदारी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। इसके चलते पंकज का चयन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में हुआ। पंकज से 2017 में गांव के ही मैदान से खेलना शुरू किया था। प्रतिदिन पांच से छह घंटे तक अभ्यास करता है। पंकज को अपने चाचा संदीप भाटिया और सुभाष भाटिया को देखकर खेलने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed