फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat election

सरपंच पद के लिए किया था आवेदन, कर्मचारी ने भर दिया पंच

Thu, 07 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election

रानियां खंड के गांव चक साहिबा सरपंच पद के लिए भरा गया एक महिला का नामांकन कर्मचारियों की गलती के कारण रद हो गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय में रोष-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चुनाव कर्मचारी ने लेट होने की बात कहकर संशोधन करने से इनकार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शरणदीप कौर बराड़ और निर्वाचन अधिकारी संजीव गोयल के पास शिकायत लेकर पहुंचे और नामांकन स्वीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन


लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रानियां खंड के गांव चक साहिबा निवासी करमजीत कौर ने गत चार जनवरी को सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करवाया था, लेकिन कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए उनके नामांकन फॉर्म पर पंच पद लिख दिया और स्क्रूटनी के दौरान सरपंच पद की लिस्ट में करमजीत कौर का नाम ही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जब उन्होंने कर्मचारियों से पूछा तो उसने बताया कि फॉर्म पर पंच पद लिखा हुआ था, तो ग्रामीणों ने उनकी लापरवाही पर विरोध जताना शुरू कर दिया।

इस पर कर्मचारी ने नए सिरे से सरपंच पद का नामांकन जमा करवाने को कहा तो उन्होंने सारे दोबारा से सारे दस्तावेजों व निर्धारित फीस सहित नामांकन दे दिया, लेकिन कर्मचारी ने बैंक की नो ड्यूज नहीं लगी होने की बात कहकर आवेदन स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी प्रकार के नो ड्यूज की कॉपी साथ लगाई थी, लेकिन कर्मचारी नहीं माना। इसके बाद वे बैंक गए और वहां से दोबारा नो ड्यूज की कॉपी लेकर आए, लेकिन तब कर्मचारी ने यह कहकर फॉर्म जमा करने से इनकार कर दिया कि नामांकन जमा करवाने का समय समाप्त हो गया है।


ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव कर्मचारी की गलती के कारण करमजीत कौर चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएगी। इस समस्या का समाधान निकालने और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने के लिए वे डीसी से मिलने आए हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर मांग की कि उनका नामांकन स्वीकार किया जाएगा और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed