फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PACCS Kharian elections stuck, managers and election officials did not arrive

Sirsa News: पैक्स खारियां के चुनाव अटके, नहीं पहुंचे प्रबंधक व चुनाव अधिकारी

Thu, 14 Nov 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
PACCS Kharian elections stuck, managers and election officials did not arrive
खारियां में पैक्स के बाहर अधिकारियों का इंतजार करते कमेटी के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। दी खारियां बहु उद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) के प्रधान व उपप्रधान पद का चुनाव फिर से अधर में अटक गया है। यह चुनाव वीरवार हो होना था, लेकिन पैक्स के प्रबंधक व चुनाव अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
पैक्स सदस्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को पैक्स के प्रधान व उपप्रधान पद का चुनाव होना था। इसके लिए सभी सदस्यों को सुबह 11 बजे पैक्स खारियां में बुलाया गया। पैक्स कमेटी के 10 सदस्यों में से 7 सदस्य संजय कुमार, रवि, असवीर, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, रूकमणी व पालाराम पैक्स में पहुंच गए, लेकिन पैक्स के मैनेजर कर्मवीर जैलदार व चुनाव अधिकारी कुछ देर का हवाला देकर बाहर चले गए।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने बताया कि तीन घंटे इंतजार करने व बार बार फोन करने के बाद भी अधिकारी नहीं लौटे। दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। कमेटी सदस्यों ने कहा कि उन्हें चुनाव में किसी प्रकार की राजनीतिक दबाव होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में ले और जांच कर जल्द से जल्द निष्पक्ष चुनाव करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed