फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Out of school 34 education volunteers did not submit the list of children, waiting list candidates will get a chance

ऑउट ऑफ स्कूल के 34 एजुकेशन वॉलंटियर ने नहीं जमा करवाई बच्चों की सूची, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Out of school 34 education volunteers did not submit the list of children, waiting list candidates will get a chance
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को डाटा पोर्टल पर रजिस्ट्र करते हुए स्टॉफ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिले भर में ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षित करने के लिए 66 एजुकेशन वॉलंटियर में से अभी तक 32 लिस्ट जमा करवा पाए है। मुख्यालय की ओर ऑउट ऑफ स्कूल के बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का सोमवार को अंतिम दिन था। विभाग द्वारा वॉलंटियर द्वारा दी गई सूची की अब फिजिकल व टेक्निकल वेरिफिकेशन होगी।
विज्ञापन

जिले में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन के लिए सत्र 2021-22 के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर शुरू करवाने के लिए 34 एजुकेशन वॉलंटियर निर्धारित समय पर लिस्ट जमा नहीं करवा पाए है। जिसके चलते अब इनकी जगह वेटिंग लिस्ट में से 34 अन्य एजुकेशन वॉलंटियर को मौका दिया जाएंगा। जो सूची जमा ना करवाने वाले केंद्रों पर दोबारा स्कूल में ना पढ़ाने वाले बच्चों को खोजेंगे। जिले में ऑउट ऑफ स्कूल सेंटरों के लिए 66 एजुकेशन वॉलंटियर द्वारा सोमवार को लिस्ट जमा ना होने के चलते समग्र शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल पर डाटा अपलोड करने को लेकर समय बढ़ाने की मांग की है। ताकि शेष रह चुके 34 केंद्रों पर भी सेंटर बनाया जा सके। बता दें कि विभाग द्वारा 66 एजुकेशन वॉलंटियर के पदों के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन किया था।
विज्ञापन

अब सूची की होगी वेरिफिकेशन
एजुकेशन वॉलंटियर द्वारा आउट ऑफ स्कूल नोडल को जमा करवाई गई बच्चों की सूची की अब फिजिकल व टेक्निकल वेरिफिकेशन होगी। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान एबीआरसी सूची में दिए गए बच्चों के पते पर जाकर जांच करेंगे। जिसके बाद स्कूल हेड एमआईएस पोर्टल पर एंट्री कर टेक्निकल वेरिफिकेशन करेंगे की कहीं बच्चा प्राइवेट स्कूल से तो शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑउट ऑफ स्कूल सेंटर के लिए चयनित 66 एजुकेशन वॉलंटियर में से सोमवार को 32 ने ही बच्चों की लिस्ट जमा करवाई है। मुख्यालय को पोर्टल की तिथि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। ताकि अन्य केंद्रों पर भी सेंटर स्थापित किए जा सके।
-गोपाल कृष्ण शुक्ला, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed