फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Orders for special monitoring on canals and drains, action will also be taken against those who consume drugs

Sirsa News: नहरों और नालों पर विशेष निगरानी के आदेश, नशा करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Orders for special monitoring on canals and drains, action will also be taken against those who consume drugs
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी के मौसम में नहरों पर नहाने के लिए युवा जाते हैं। इसी दौरान डूबने की घटनाएं भी लगातार सामने आती रही हैं। वर्ष 2024 में सहारनी क्षेत्र से होकर बहने वाली घग्गर नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इन घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक अहम एडवाइजरी जारी की है।
इसके साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नियमित गश्त के अलावा अपने थाना क्षेत्र में आने वाली सभी नहरों, तालाबों व नालों पर विशेष निगरानी रखें। साथ ही लोगों को जागरूक भी करें। पुलिस को यह भी निर्देश दिया गया है कि नहर व नदी किनारे शराब या अन्य प्रकार का नशा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एडवाइजरी जारी करते हुए एसपी ने आमजन से विशेष अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें नहरों, नालों, तालाबों व स्विमिंग पूल जैसी जलस्थलों पर अकेले जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि अक्सर गर्मी की छुट्टियों में बच्चे और युवा समूह में नहाने के इरादे से जल स्रोतों की ओर चले जाते हैं। ऐसे स्थानों पर पानी का बहाव तेज होता है और कई बार तैराकी का अनुभव न होने के कारण हादसे हो जाते हैं, जो परिवार के लिए कभी न भूल पाने वाला दुख बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::
सड़कों पर दौड़ना और सैर करना पड़ सकता है भारी
एसपी विक्रांत भूषण ने सड़क किनारे दौड़ लगाने वाले खिलाड़ियों और सुबह-शाम सैर करने वालों को आगाह किया है कि वे इस आदत को तुरंत बदलें। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़कों पर हादसे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खिलाड़ी व सैर करने वाले लोग पार्क, खेल स्टेडियम या अन्य सुरक्षित स्थानों का ही प्रयोग करें।

::::::::::::::::::::
स्कूलों और गांवों में चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान
एसपी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों को यातायात नियमों व सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूक किया जाता है। इस मुहिम को गर्मियों में और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed