फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   opium smuggling main supplier deepu

Sirsa News: 99.34 किलो अफीम तस्करी मामला सुलझा, आरोपी से मिलीं अहम जानकारियां

Wed, 15 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
opium smuggling main supplier deepu
आईपीएस मयंक मुदगिल बोले- एक सप्ताह में करेंगे बड़े अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा
विज्ञापन


मणिपुर से मुख्य अफीम सप्लायर को गिरफ्तार करके लाई थी एसआईटी

हितेश चतुर्वेदी
सिरसा। ट्रक से बरामद हुई 99.34 किलोग्राम अफीम मामले में पुलिस महानिरीक्षक हिसार की ओर से गठित विशेष जांच दल ने जांच पूरी कर ली है। हिसार के अपर पुलिस अधीक्षक एवं भारतीय पुलिस सेवा मयंक मुदगिल के नेतृत्व में गठित एसआईटी को मामले के मुख्य अफीम सप्लायर दीपू गुप्ता से पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क से जुड़ीं कई अहम जानकारियां मिली हैं। एसआईटी इंचार्ज मयंक मुदगिल ने बताया कि जल्द ही सिरसा में पत्रकार वार्ता कर बड़े खुलासे किए जाएंगे।
मुख्य सप्लायर दीपू गुप्ता मणिपुर के चुराचांदपुर शहर का रहने वाला है। एसआईटी ने उसे 9 जुलाई को चुराचांदपुर के न्यू बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि वह इस पूरे नेटवर्क का मुख्य अफीम सप्लायर है। उसने ही ट्रक मालिक गगनदीप सिंह को अफीम की खेप उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों गगनदीप सिंह व सुखराम ने पूछताछ में खुलासा किया था कि दीपू गुप्ता बड़े स्तर पर अफीम की तस्करी करता है। वह मणिपुर के साथ-साथ म्यांमार से भी अफीम मंगवाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता है। एसआईटी इंचार्ज मयंक मुदगिल ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। आरोपी दीपू गुप्ता को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने परिचित को दी 57 ग्राम अफीम
10 जून को पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह की निगरानी में डिंग थाना पुलिस ने एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक रणबीर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। बरामद अफीम के न्यायालय में सैंपल तैयार किए जाने के दौरान सहायक उपनिरीक्षक रणबीर सिंह ने अपने परिचित शमशेर सिंह को कुछ मात्रा में अफीम दी। बाद में फतेहाबाद पुलिस ने शमशेर सिंह को 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
नौकरी से बर्खास्त हो चुका है जांच अधिकारी
पुलिस विभाग ने आरोपी सहायक उपनिरीक्षक रणबीर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह का तबादला नूंह और तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।

एसआईटी ने उसी ट्रक से बरामद की 10.370 किलोग्राम अतिरिक्त अफीम
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने हिसार पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह से मामले की जांच अन्य जिले के पुलिस अधिकारी से कराने की अनुशंसा की। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने हिसार अपर पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल की नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी। जांच संभालते हुए एसआईटी ने उसी ट्रक से 10.370 किलोग्राम अतिरिक्त अफीम बरामद की। इसके बाद ट्रक से कुल अफीम बरामदगी 99.34 किलोग्राम हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed