{"_id":"61a51c2fc5488861ae7ad437","slug":"only-the-sdo-who-gave-assurance-to-the-protesting-farmers-got-the-case-registered-sirsa-news-hsr6181579133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन करने वाले किसानों को अश्वासन देने वाले एसडीओ ने ही करवाया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन करने वाले किसानों को अश्वासन देने वाले एसडीओ ने ही करवाया मामला दर्ज
विज्ञापन
गोरीवाला (सिरसा)। भारतमाला प्रोजेक्ट में मांगों को लेकर टंकी पर चढ़े तीनों किसानों के खिलाफ एसडीओ पब्लिक हेल्थ विशाल ज्ञानी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि क्षेत्र के 9 गांव के किसान लंबे समय से भारतमाला एनएच 754 नेशनल हाईवे में हो रही भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर तीन किसान पानी की टंकी पर चढ़े थे। प्रशासन द्वारा 8 मांगों को मानने को लेकर हुई रजामंदी पर नीचे उतरे।
बीते रविवार को एसडीओ ने पुलिस को किसानों पर प्रशासन के खिलाफ किसानों को उकसाने व आत्महत्या की धमकी देने की शिकायत दी। जिस पर पुलिस तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। किसान नेता फगोडिया, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह जोगेवाला पर धारा 384, 309, 109 में मुकदमा दर्ज कर दिया। किसान नेता राकेश फगोडिया, सतनाम सिंह और सुरजीत जोगेवाला भारतमाला प्रोजेक्ट में मांगे मनवाने को लेकर करीब 32 घंटे तक टंकी पर डटे रहे थे। अंत में तीसरे दौर की वार्ता में प्रशासन ने किसानों की 10 सूत्री मांगों में 8 मांगों को माना। अन्य दो मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी ने कहा कि मांगे राज्य सरकार को भेज दी गई है सरकार विचार करेगी। तीनों किसानों जब मांगों पर सहमति बनी तो टंकी से उतरे और घर चले गए। मुकद्दमा दर्ज करने के बाद गंगानगर के किसान नेता राकेश बिश्नोई, भारतमाला संघर्ष समिति राजस्थान के प्रवक्ता कॉ. सुरेंद्र शर्मा, रवि आजाद, एडवोकेट खुशदीप, चौटाला पेक्स उप प्रधान दयाराम ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर कोई भी अलोकतांत्रिक कार्य हुआ किसानों का शोषण हुआ तो राजस्थान और हरियाणा से किसान सिरसा की ओर कूच करेंगे।
तीनों किसानों के खिलाफ एसडीओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।
-ओमप्रकाश, एसएचओ सिटी थाना।