फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One Patient of Swine Flu detected in Sirsa

Sirsa: सिरसा में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, हिसार अस्पताल में भर्ती, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Thu, 08 Sep 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 12:03 PM IST
सार

सिरसा में स्वाइन फ्लू के अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल एकत्र नहीं किए गए हैं। वहीं डिंग क्षेत्र के एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One Patient of Swine Flu detected in Sirsa
swine flu

विस्तार

सिरसा में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई है। जिले के डिंग क्षेत्र में स्थित एक गांव में स्वाइन फ्लू का मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है और गांव से सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित का हिसार में ही स्वाइन फ्लू का सैंपल लिया गया जहां पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीज शिक्षक है। अब उनकी स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन


जिले में स्वाइन फ्लू के अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल एकत्र नहीं किए गए हैं। वहीं डिंग क्षेत्र के एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम ने मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं गांव के खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ितों के भी सैंपल एकत्र किए जा रहे है ताकि उसके संपर्क में आए अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य जांचा जा सके। 
विज्ञापन


जिला महामारी अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि जिले में अभी एक ही मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्त पाया गया है। जिसे बुखार, जुखाम होने के बाद सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उसके परिजनों ने उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां पर उसकी स्वाइन फ्लू की जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद मरीजों के परिजनों सहित अन्य संपर्क में आए सदस्यों की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सात मरीज मिले है डेंगू पॉजिटिव

सिरसा में अभी सात मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की हालत सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने और मच्छरों से बचाव के बारे में बता रही है। ताकि मच्छर न पनप सके और जिले में डेंगू पर नकेल कसी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed