फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One Man Died in Accident at Sirsa

सिरसा में हादसा: ट्रैक्टर चालक ने बुलेट सवारों को कुचला, एक की मौत, मौके से भागा आरोपी  

Wed, 04 May 2022 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:33 PM IST
सार

बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव बकरियांवाली निवासी प्रवीण कुमार और ओमप्रकाश बुलेट पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
One Man Died in Accident at Sirsa
सिरसा में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा के गांव बकरियांवाली के पास ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे बुलेट सवार दो युवकों को कुचल दिया। बुलेट सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव बकरियांवाली निवासी प्रवीण कुमार और ओमप्रकाश बुलेट पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से ट्रैक्टर के अगले दोनों टायर भी फट गए और बुलेट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बुलेट पर सवार प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और ओमप्रकाश गंभीर रुप से घायल है। आसपास के लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां से घायल को अग्रोहा में रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed