फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one arrested with illegal gun

अवैध पिस्तौल साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
one arrested with illegal gun
हथियार के साथ काबू युवक। - फोटो : Sirsa
सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार की टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान तख्तमल गांव के नजदीक से एक युवक के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ पाल निवासी गांव बहमन कौर सिंह जिला बठिंडा के रूप में हुई है। सीआईए इंचार्ज अजय कुमार की एक टीम हेड कांस्टेबल जुगलाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान तख्तमल गांव से केवल गांव की तरफ जा रही थी कि भाखड़ा नहर के नजदीक ठेका शराब देसी पर एक संदिग्ध नौजवान खड़ा दिखाई दिया जो सीआईए की टीम को देखकर मुंह फेरकर खड़ा हो गया। शक होने सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ कालांवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed