फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On Mahashivratri, Jalabhishek was done in more than 500 Shiva temples, a flood of faith surged

Sirsa News: महाशिवरात्रि पर 500 से अधिक शिवालयों में जलाभिषेक, उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, Jalabhishek was done in more than 500 Shiva temples, a flood of faith surged
माहेश्वरी महिला मंच के सदस्य रुद्राभिषेक करते हुए।
सिरसा। शहर में महाशिवरात्रि पर्व के चलते तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिलेभर में 500 से ज्यादा मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। इसके चलते शिवालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं मंदिरों को रंग- बिरंगी लड़ियों व फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन


शिवालयों में मध्य रात से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में श्रद्धालु जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर कच्चे दूध, बेलपत्र, दही, चावल, फल इत्यादि से पूजा अर्चना की। इस दौरान बहुत से श्रद्धालु शिवरात्रि का उपवास भी रखेंगे। मंदिरों में भंडारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कांवड़ियों के लिए शहर में लगे शिविर : महाशिवरात्रि पर कांवड़िये भी कांवड़ शिविरों में मंगलवार रात को आ चुके हैं। बुधवार को शिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोले को कांवड़ चढ़ाई जाएंगी। कांवड़ियों की सेवा के लिए जिलावासियों ने जगह-जगह पर प्रबंध किए गए है। उनके लिए टैंट लगाकर शिविर लगाए गए हैं। इनमें कांवड़ियों के रहने व खाने- पीने का प्रबंध किया गया है। शहर के हिसार रोड, बरनाला रोड, डबवाली रोड, रानियां चूंगी व अन्य जगहों पर शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी में प्रतिदिन किया जा रहा रुद्राभिषेक :
शिवपुरी स्थित महादेव मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष उपचारात्मक पूजा होती है। मुख्य पुजारी पं. संजीव भारद्वाज ने बताया कि सिरसा में स्थित महादेव मंदिर एक दिव्य और शक्तिशाली शिवधाम है। यहां भगवान शिव की पूजा वैदिक विधियों से की जाती है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर एक प्राचीन आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया कि मंदिर में रोजाना रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप प्रतिदिन, सभी प्रकार के ग्रह दोष निवारण, श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article