{"_id":"61b24bf2986cc3753a14aee0","slug":"omicron-threat-department-could-not-trace-19-travelers-from-abroad-now-sought-help-from-police-sirsa-news-hsr619002210","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आए 19 यात्रियों को ट्रेस नहीं कर पाया विभाग, अब पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आए 19 यात्रियों को ट्रेस नहीं कर पाया विभाग, अब पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
सिरसा। ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। विदेशों से आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पा रहा। ऐसे में अब विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से मदद मांगी है ताकि उनके स्वास्थ्य को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा सके। सिविल सर्जन ने एसपी को पत्र लिखकर ट्रेस करने की मांग की है। विदेशों से आए 19 लोग ऐसे हैं जो अभी तक विभाग की पहुंच से बाहर हैं। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। ऐसे मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन जांच को लेकर भेजे गए सभी 8 सैंपल की रिपोर्ट भी वीरवार शाम तक नहीं आई।
विदेशों से जिले में अब तक 104 लोग लौटे हैं। इनमें से 19 लोग ट्रेस नहीं हो पाए है। वीरवार को जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1823 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 1802 लोगों के सैंपलों की रिपोट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5 लाख 56 हजार 960 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29 हजार 290 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 13 मरीज कोरोना सक्रिय है। इनमें से 11 मरीज ऐलनाबाद क्षेत्र के है जबकि दो मरीज अन्य स्थानों के है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अस्पताल में सख्ती करनी शुरू कर दी गई है। नागरिक अस्पताल में भी अब बिना मास्क के लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
विदेश के लौटे 19 लोगों के फोन आ रहे बंद, एसपी को लिखा पत्र
जिले में 18 अलग-अलग देेेशों से 104 लोग जिले में लौटे हैं। इनमें से विभाग की ओर से 85 लोगों के को ट्रेस कर लिया है। जबकि 19 लोगों को अभी ट्रेस नहीं किया गया है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों को ट्रेस करने के लिए एसपी को पत्र लिखा। ताकि उन लोगों को ट्रेस कर जांच की जा सके। ट्रेस होने के बाद उन सभी लोगों के सैंपल और अलग-अलग टेस्ट किए जाएंगे। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। विदेश से लौटे 19 लोगों के मोबाइल अभी बंद आ रहे हैं। जिसके लिए एसपी को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।