{"_id":"69b6fbca950747b2e30f1442","slug":"old-persons-given-literacy-exam-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154799-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुजुर्गों में दिखा उल्लास... 96 वर्षीय हरदोई ने भी दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुजुर्गों में दिखा उल्लास... 96 वर्षीय हरदोई ने भी दी परीक्षा
Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोपटा 80 वर्षीय विमला देवी परीक्षा देते हुए। संवाद
जिले में 140 केंद्रों पर हुआ आयोजन, 5500 से अधिक परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
फोटो - 53, 54, 56,57
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। इसका उदाहरण जिले में रविवार को आयोजित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा में देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ उल्लास परीक्षा दी। परीक्षा टेबल पर बैठकर कलम पकड़ते हुए पेपर पर सवालों के जवाब लिखे। नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के गांव अली मोहम्मद की 96 वर्षीय हरदोई पत्नी चोखाराम भी परीक्षा देने पहुंचीं, जिनका हौसला अन्य परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेसमेंट टेस्ट जिले के 140 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय केंद्र पर पहुंचकर तीन घंटे में परीक्षा देने की व्यवस्था दी गई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 5500 से अधिक लोगों ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 5436 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा केंद्रों के रूप में सातों खंडों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया। कई जगह पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय न होने पर मिडिल स्कूलों को केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के निरक्षर व्यक्तियों ने अपने नजदीकी विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा दी और उनका पंजीकरण मौके पर ही उल्लास पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया। जिले के कई केंद्र ऐसे थे जहां पर 100 से ज्यादा लोगों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी डॉ. पी.डी. बेनीवाल और जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. पीडी बेनीवाल ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम समाज के सामूहिक प्रयास से सफल हो रहा है। विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी शिक्षार्थियों ने पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय स्टाफ ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
अली मोहम्मद विद्यालय में 96 वर्षीय हरदेई ने भी दी परीक्षा
चोपटा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में 62 लर्नर (शिक्षार्थियों) ने परीक्षा में भाग लिया। सबसे खास 96 वर्षीय हरदेई का परीक्षा देने के लिए आना रहा। इतनी अधिक आयु में शिक्षा के प्रति उनका उत्साह अन्य प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। विमला पत्नी अमीलाल (आयु 80 वर्ष) ने भी परीक्षा में भाग लेकर यह साबित किया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।