{"_id":"58dab64f4f1c1b027c63f61a","slug":"old-man-raped-5-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच दे वृद्ध ने किया पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी का लालच दे वृद्ध ने किया पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म
amarujala/Sirsa
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस वृद्ध को दादा जी कहते 10 वर्षीय बालिका का मुंह नहीं थकता था, उसी ने टॉफी के बहाने उसे बुलाकर और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। यह घटना सिरसा से 20 किलोमीटर दूर डिंग थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली दुराचार की शिकार बालिका के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।
बालिका ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह घर में थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले वृद्ध ने उससे कहा कि मैं तेरे लिए ढेर सारी टॉफियां लाया हूं। घर आकर टॉफी ले जाओ। आरोपी उसे जबरन तूड़ी वाले कच्चे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची की हालत देखकर वृद्ध डर गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देकर सहम गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
केस दर्ज करने के बाद तुरंत प्रभाव से आरोपी वृद्ध (62) झंडा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी ने टॉफी का लालच देकर उसे अपने घर बुलाया था। बुधवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और धमकाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अवतार सिंह, एसएचओ थाना डिंग, सिरसा