फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officers and employees found absent in NP office in DC's surprise inspection

डीसी के औचक निरीक्षण में नप कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees found absent in NP office in DC's surprise inspection
नगर परिषद में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद में दोपहर बाद अधिकारी गायब हो जाते हैं और जनता भटकती रहती हैं। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कमिश्नर का कार्यभार देख रहे डीसी अनीश यादव ने मंगलवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी बड़ा अधिकारी और कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। डीसी के औचक निरीक्षण की सूचना से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया डीसी ने अधिकारियों की खिंचाई की और रिकार्ड भी खंगाला। इतना ही नहीं एक जेई को शो-काज नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर तीन बजे उपायुक्त अनीश यादव अचानक नगर परिषद कैंपस में पहुंच गए और आते ही टैक्स ब्रांच का निरीक्षण किया। ब्रांच में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद अन्य ब्रांचों का निरीक्षण किया, सभी ब्रांचों की स्थिति एक जैसी मिली। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद ईओ, एक्सईएन और एसडीओ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। कुछ समय बाद ही सभी अधिकारी और कर्मचारी सीटों पर पहुंच गए। इसके पश्चात उपायुक्त ने ईओ कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से प्रॉपर्टी टैक्स और एनओसी संबंधित आ रही समस्याओं पर चर्चा की और पोर्टल में बदलाव करने व अन्य कई तरह के सुधार करने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में न मिलने पर जेई को भेजा शो काज नोटिस
औचक निरीक्षण के दौरान जेई के कार्यालय में उपस्थित न होने के बाद उपायुक्त ने जेई को शो काज नोटिस जारी किया है। जिसके बाद उपायुक्त ने उचित कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं उपायुक्त ने ब्रांच अधिकारियों से भी कार्य संबंधित जानकारी प्राप्त की और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की है। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही और कर्मचारी एक दूसरे को फोन कर मौके पर बुलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे के दौरान अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं से की बातचीत
दरअसल प्रॉपर्टी टैक्स और एनओसी बनाने संबंधित कार्य समय पर न होने और अन्य कार्यों में अनियमितता की शिकायतें उपायुक्त के पास लंबे समय से पहुंच रही थी। जिसके बाद उपायुक्त अनीश बिना बताए ही नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे गए। ढाई घंटे के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं के साथ बातचीत की।
हेल्प डेस्क लगाने के दिए निर्देश
नगर परिषद में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को जानकारी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को जानकारी देने को लेकर उपायुक्त ने नगर परिषद में हेल्प डेस्क लगाने के निर्देश दिए है। जिस पर लोग पहुंचकर हर प्रकार के फार्म, अन्य योजनाओं की जानकारी और आवेदन करने के लिए फार्म भरवा सकते हैं।

नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स और एनओसी संबंधित समस्या आने के कारण अधिकारियों के साथ बैठक की। पोर्टल में खामियों के कारण परेशानी आ रही है। जो जल्द ही ठीक हो जाएगा। नगर परिषद में पहुंचने वाले लोगों के लिए हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। जिसमें लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान जेई अनुपस्थित मिले हैं। उन्हे शो काज नोटिस जारी किया है।
-अनीश यादव, उपायुक्त, सिरसा

नगर परिषद का औचक निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव

नगर परिषद का औचक निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed