{"_id":"62e2ccace0207f736b3436a5","slug":"nta-s-exam-centre-to-be-set-up-at-cdlu-sirsa-news-hsr6378643196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में स्थापित होगा एनटीए का परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में स्थापित होगा एनटीए का परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
सीडीएलयू में पत्रकारों से बात करते वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक। संवाद।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने आवेदन किया है। यह केंद्र स्थापित होने के उपरांत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने वीरवार को पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रिसॉर्स जनरेशन के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सुदृढ़ होगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी -2020 के तहत अनेक रोजगारमुखी एवं कौशल विकास पर आधारित नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ सीडीएलयू जल्द ही एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे एवं विद्यार्थियों में वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं का विकास होगा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार, यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के डीन प्रो. सुशील कुमार तथा डॉ. कपिल चौधरी भी उपस्थित थे।
परीक्षा परिणाम को लेकर कर रहे हैं सुधार
वीसी प्रो. मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय बीए, बीएससी, बीकॉम के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने लगभग 25 पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम जारी किया है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम के तमाम कार्यों को करने के लिए अपना सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इससे धन व समय दोनों की बचत होगी व विद्यार्थियों को जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्थापित होगा इन्क्यूबेशन सेंटर
मिनिस्ट्री ऑफ स्मॉल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेज हरियाणा ने विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर को अप्रूव कर दिया है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला सेंटर होगा। इस सेंटर की ग्रांट केंद्र सरकार से प्राप्त होगी। इसके माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा और विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह सेंटर आउट रीच का महत्वपूर्ण केंद्र होगा और उद्योगपतियों तथा किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनने का कार्य करेगा। इसी केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय में फूड टेस्टिंग लैब भी स्थापित की जाएगी।
विश्वविद्यालय में अक्तूबर में होगा युवा महोत्सव
वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि सीडीएलयू में अक्तूबर में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 28 पॉजिशन इंटर-यूनिवर्सिटी में हासिल की, छह पॉजिशन खेलो इंडिया यूथ गेम्स, शॉटपुट तथा रेसलिंग में दो खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ। सात खेलों के इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करवाने के लिए सीडीएलयू ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें पुरुष तथा महिला वर्ग के हैंडबॉल, रेसलिंग, जूडो आदि खेल शामिल होंगे।