फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now show the path to the devotees tweet Deramuki

अब ट्विट कर भक्तों को राह दिखाएंगे डेरामुखी

Sun, 12 Oct 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 12 Oct 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now show the path to the devotees tweet Deramuki

डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अब ट्विटर के जरिये भी अपने लाखों भक्तों से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार को रूहानी सत्संग के दौरान अपने ट्विटर अकाउंट gurmeetramrahim का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से वे साध संगत से जुड़ेंगे।

ट्विटर अकाउंट का लोकापर्ण करते हुए डेरा प्रमुख ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने संगत को डेरा द्वारा किए जा रहे 104 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कुछ ही घंटे में इस ट्विटर अकाउंट को 1700 से ज्यादा भक्त फॉलो करने लगे। डेरा मुखी ने सत्संग में 13,715 लोगों को गुरुमंत्र नाम शब्द प्रदान कर उन्हें बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने कहा कि इंसान को सुमिरन का पक्का जरूर बनना चाहिए। घोर कलयुग में नाम के सुमिरन से ही मन को नकेल डाली जा सकती है।

काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मन, माया और वासना पर काबू पाया जा सकता है। मन हावी हो जाता है तो इंसान अपने मालिक से दूर हो जाता है।

सत्संग के दौरान उन्होंने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से पंजाब के जिले फिरोजपुर, ब्लॉक सैदे के प्रेमी बलविंद्र सिंह को उसके बेटे गुरप्रीत के थैलीसिमिया के इलाज के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने पटियाला के ब्लॉक घग्गा के चिमनलाल को उसके बेटे हरमीत के सिर के आपरेशन के लिए तीन लाख रुपये का चेक दिया।

इसके अलावा संगत द्वारा जरूरतमंदों को ‘आशियाना’ मुहिम के तहत एनआईटी फरीदाबाद निवासी ईस्माईलपुर की राधा को मकान की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर सादगीपूर्ण ढंग से कई शादियां भी हुई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed