फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now animals will get free first aid at home if needed

Sirsa News: अब जरूरत पड़ने पर पशुओं का घर पर होगा निशुल्क प्राथमिक उपचार

Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now animals will get free first aid at home if needed
वेटरनरी वैन।
सिरसा। जिले में 5 मोबाइल वेटरनरी वैन अलॉट हुई हैं। जिनको ओढां, सिरसा, रानियां, चौटाला, एलेनाबाद खंड में तैनात किया गया है। धनुष हेल्थ केयर के क्लस्टर मैनेजर सुनील ने बताया कि प्रदेश में कुल 70 मोबाइल वेटरनरी वैन अलॉट हुई हैं। इन मोबाइल वैन से समन्वय हेतु हिसार में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीपीएस युक्त मोबाइल वैन द्वारा पशुपालकों को पशुओं को निशुल्क चिकित्सा सेवा व परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। अब कोई भी अपने पशु के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकता है। जिस पर पशु के बीमार होने या या अन्य किसी मेडिकल सहायता की सूचना दर्ज करवाई जा सकती है। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद आपके नजदीकी तैनात मोबाइल वैन पशुपालक के घर पहुंच जाएगी और जिसकी जानकारी आपको एसएमएस के द्वारा भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन


वैन में 1 वेटरनरी सर्जन, 1 वीएलडीए और 1 चालक कम अटेंडेंट को मिला कर 3 कर्मचारी हैं। इसके साथ प्राथमिक उपचार की सभी आवश्यक दवाइयां भी मौजूद रहेंगी। इस योजना के तहत हरियाणा के सभी पशुपालक अपने पशु के बीमार अथवा जरूरत पड़ने की अवस्था में 1962 पर कॉल करने पर उपलब्ध मोबाइल वैन बताए गए स्थान पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed