{"_id":"585833dc4f1c1bd663e3973c","slug":"noteban-agitation-in-badakhera-in-front-of-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी बन रही फांस, बड़ागुढ़ा में बैंक के बाहर रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी बन रही फांस, बड़ागुढ़ा में बैंक के बाहर रोष प्रदर्शन
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर सड़क पर बैठे लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से ही लोगों को करेंसी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बैंक खुलने से पूर्व ही लोगों की भीड़ जुटना आम बात हो गई है। गांव बड़ागुढ़ा में पंजाब एंड सिंध बैंक के समक्ष करेंसी को लेकर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया।
जानकारी मुताबिक सोमवार को बड़ागुढ़ा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक खुलने से पूर्व ही लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि बैंक खुलने के साथ ही उन्हें करेंसी मिल जाएगी लेकिन 10 बजे बैंक खुलने के बाद उनकी उम्मीदों पर बैंक प्रबंधन ने यह कहकर पानी फेर दिया कि बैंक में कैश नहीं है। ये बात सुनकर घंटों इंतजार में बैठे लोग बैंक के आगे धरना देकर बैठ गए। गुस्साए लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बैंकों में कैश न आने से उन्हें हर रोज अपना काम छोड़ना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लाइन में लगने के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल रहा जिसके लिए उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि करेंसी को लेकर पूरा देश लाइनों में खड़ा है लेकिन फिर भी बैंकों में प्राप्त मात्रा में करेंसी का न भेजना दुर्भाग्य पूर्ण है। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नोटबंदी के चक्कर में किसान, मजदूर व गरीब वर्ग ही पिस रहा जबकि कालेधन वाले कुबेर तो बड़े स्तर पर पहले से ही सैटिंग कर कालेधन को सफेद कर चुके हैं।
विज्ञापन
हां करेंसी को लेकर परेशानी आना स्वाभाविक है लेकिन जोन स्तर पर ही बैंकों में कैश नहीं आ रहा तो हम ब्रांचों तक पैसा कैसे पहुंचाएं। हमने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कैश दूसरे जोन से मंगवाया था लेकिन वह जो पंजाब एंड सिंध बैंक गुरुग्राम की ब्रांचों में ही बंट गया। उम्मीद है कि एक दो दिन में सुधार हो जाएगा।
-अश्वनी कुमार, जोन असिस्टेट गुरुग्राम