{"_id":"65d0f9c2718915ef8a07676b","slug":"non-opening-of-road-sweeping-tenders-becomes-a-problem-cleaning-of-the-entire-city-depends-on-140-employees-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115301-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड स्वीपिंग के टेंडर न खुलना बना आफत, पूरे शहर की सफाई 140 कर्मचारियों के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड स्वीपिंग के टेंडर न खुलना बना आफत, पूरे शहर की सफाई 140 कर्मचारियों के भरोसे
Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर में रोड स्वीपिंग को लेकर सफाई का टेंडर नहीं खुलना आफत बन गया है। शहर में डोर टू डोर का टेंडर खत्म हुए एक माह के आस पास का वक्त बीत चुका है। परंतु अभी तक इस मामले में किसी भी एजेंसी को टेंडर नहीं दिया गया है। ऐसे में अब नगर परिषद के 140 कर्मचारियों के भरोसे पूरे शहर की सफाई है। वहीं वर्कलोड बढ़ने से ये नियमित कर्मचारी काफी परेशान हैं।
सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की ओर से इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ऐसे इसलिए कि एक आलाधिकारी दोनों पुरानी एजेंसी की जगह एक अन्य नई एजेंसी को टेंडर देने के इच्छुक हैं। लेकिन पुरानी एजेंसी को टेंडर न देने का कारण क्या दिखाया जाए, इसी मंथन में कई दिन बीत चुके हैं। वहीं नए आए जिला नगर आयुक्त ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि डोर टू डोर सफाई के टेंडर को जल्द ही ओपन कर दिया जाएगा। जनता को बेहतर सुविधा मिले, यही नगर परिषद का लक्ष्य है।
बता दें कि शहर में सफाई कार्य को लेकर नगर परिषद की ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। एक माह से टेंडर तक ओपन नहीं किया गया है। जबकि इस टेंडर को लेकर सालों से नगर परिषद के लिए कार्य करने वाली डिंग मैनपॉवर और डोर टू डोर कार्य करने को लेकर पूजा कंसलटेंट एजेंसी को टेंडर दिया गया है। दोनों ही एजेंसी ने इस कार्य को लेकर अपना आवेदन किया है। वहीं नई एजेंसियों के भी आवेदन आए हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों को तय करना है कि इस साल पुरानी एजेंसियों को पुन: टेंडर देते है या नई एजेंसी को टेंडर दिया जाता है।
विज्ञापन
यह है मौजूदा स्थिति
शहर की जनसंख्या - दो लाख 12 हजार के करीब
नियम - 400 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए
नियमित कर्मचारी - 140
सफाई दारोगा-- 8
पे-रोल पर कर्मचारी-- 58
अफसरों की कोठियां व कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी - 40
यहां तक फैला हुआ है शहर
डबवाली रोड - बस स्टैंड से मीरपुर तक
हिसार रोड - बस स्टैंड स्टैंड से दिल्ली पुल
रानियां रोड - बस स्टैंड से रानियां रोड पर विधायक के आवास तक
रंगड़ी रोड - बस स्टैंड से लक्कड़ मंडी तक
एचएसवीपी का एरिया
बरनाल रोड व बस स्टैंड से जेल तक का एरिया
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी है तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी होगी। आबादी के अनुरूप कर्मचारियों की भर्ती की जाए। कर्मचारी को स्थाई तौर पर रखा जाए। एजेंसियों के चक्कर में शहर के हालात बदतर हो गए हैं। आज 140 कर्मचारी कई किलोमीटर में फैले शहर को संभाल रहे हैं। इतने बढ़ी आबादी पर 140 कर्मचारी काफी कम हैं।
-मनोज अठवाल, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई, सिरसा
रोड स्वीपिंग के टेंडर को देखा गया है। जल्द ही टेंडर खोल दिए जाएंगे। आमजन को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।

सफाई दारोगा
पे-रोल पर कर्मचारी