{"_id":"61c607df986cc3753a14b8bd","slug":"no-work-day-of-lawyers-will-continue-even-in-holidays-sessions-judge-assures-quick-action-sirsa-news-hsr6202985167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का नो वर्क डे छुट्टियों में भी रहेगा जारी, सेशन जज ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का नो वर्क डे छुट्टियों में भी रहेगा जारी, सेशन जज ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
वकीलों की हड़ताल के चलते खाली पड़े वकीलों के चेंबर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला न्यायालय परिसर में वकीलों का नो वर्क डे व सेशन कोर्ट रूम के समक्ष धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। कोर्ट के रूम के सामने बैठकर वकीलों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं सेशन जज राजेश मल्होत्रा शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ बैठकर बातचीत भी की। बातचीत के दौरान सेशन जज ने वकीलों को आश्वस्त किया है कि जल्द दी मामले की जांच की जाएगी।
एएसआई और वकील के बीच हुए विवाद को लेकर बीते पांच दिनों से बार एसोसिएशन के वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया हुआ है। जिसके कारण न्याय की गुहार लेकर पहुुंचने वाले लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नो वर्क का पता न होने के चलते वह कोर्ट में पहुंचते है और निराश होकर वापस चले जाते हैं। वहीं शुक्रवार को करीब सुबह 11 बजे सेशन जज धरनास्थल पर आए उनके साथ बातचीत की। बार एसोसिएशन के प्रधान गणेश सेठी का कहना है कि सेशन जज के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। जज ने वकीलों की मांगों पर सहमति जताई है। वहीं जल्द ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इधर शनिवार से कोर्ट की शीत सत्र की छुट्टियां भी शुरू हो गई है। लेकिन प्रदर्शनकारी वकीलों द्वारा छुट्टियों के दिनों में भी धरना दिया जाएगा।
आज से है कोर्ट की 9 दिन की छुट्टियां
शनिवार से कोर्ट की 9 दिन की छुट्टियां हो रही है। जिसके चलते सभी वकील पर व सेशन जज अवकाश पर रहेंगे। लेकिन बार एसोसिएशन प्रधान गणेश सेठी का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो वह प्रतिदिन धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
ऐलनाबाद में भी ठप रहा कामकाज
ऐलनाबाद। न्यायालय में सुनवाई के लिए शुक्रवार को निर्धारित किए गए केसों के पक्षकारों को वकीलों की हड़ताल की वजह से निरंतर पांचवें दिन केसों में बिना किसी कार्यवाही के आगे की तारीखें मिल गई। इस तरह जहां न्याय दिलवाने वाले वकील हड़ताल करके स्वयं के लिए न्याय की मांग कर रहें है। वहीं पर न्याय के लिए न्यायालयों में आने वाले लोग वकीलों की हड़ताल से परेशान नजर आए। बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि ऐलनाबाद न्यायालय में कार्यरत सभी वकीलों से आह्वान किया गया है कि वे शुक्रवार को भी किसी भी वाद के लिए वादी या प्रतिवादी की तरफ से न्यायालय प्रक्रिया में भाग न ले। वादी व प्रतिवादी को भी न्यायालय में उनके दावों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े इसके लिए बार एसोसिएशन की तरफ से सिविल व राजस्व न्यायालयों के लिए प्रॉक्सी काउंसिल नियुक्त करके संबंधित न्यायालयों को भी अवगत करवा दिया गया है।

सेशन जज रूम के बाहर धरना देकर बैठे वकील।- फोटो : Sirsa