फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No relief from heat, temperature reached 38 degrees

गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तापमान पहुंचा 38 डिग्री तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat, temperature reached 38 degrees
सिरसा। जिले में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सूर्य की तपिश के कारण दोपहर में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। जिस कारण इन दिनों पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बार मार्च माह में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। जिस कारण मई-जून माह में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को सूर्य देवता व बादलों में लुकाछिपी देखने को मिली। परंतु तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। परंतु बुुधवार को तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। गर्मी के साथ ही पेय पदार्थों की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर के समय में लोग गर्मी से बचने के लिए जूस व आइसक्रीम की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed