{"_id":"ab983f3cb0bd40ac0f0694538d38395e","slug":"no-impediment-around-in-a-spark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिंगारी में खाक न करदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिंगारी में खाक न करदे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो दिन पहले पटाखों के स्टॉल में लगी आग के बावजूद प्रशासन ने पटाखा मार्केट में पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं।
इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पटाखा मार्केट में सुरक्षा को हल्के में लिया जा रहा है। ऑटो मार्केट में लगे पटाखों स्टॉलों के पास न तो एंबुलेंस तैनात है और न ही मेडिकल टीम।
इसके अलावा स्टॉल के बाहर वाहनों की भीड़ है, जिनमें से निकली एक भी चिंगारी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
यह किए हैं इंतजाम
प्रशासन की ओर से 83 पटाखा स्टालों को लाइसेंस दिए गए हैं। इन स्टालों पर सुरक्षा के लिए आग बुझाने के सिलेंडर, एक पानी से तो दूसरी मिट्टी से भरी बाल्टी पास ही रखी हुई है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को खड़ा किया गया है।
वाहनों को दूर खड़ा करने के आदेश
प्रशासन की ओर से इस बार वाहनों को पटाखा स्टालों से दूर खड़ा करने के आदेश दिए गए हैं। दुकानदारों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि अगर स्टालों के पास किसी का वाहन खड़ा पाया गया तो वाहन के साथ-साथ पटाखा स्टाल का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कुल 83 पटाखों के स्टालें मार्केट में लगाए गए हैं, जिनमें आपस में आठ-आठ फुट का गैप रखा गया है। प्रशासन की ओर से पांच एकड़ जमीन को स्टालों के लिए दिया गया है।
पांच किलोमीटर दूर है सामान्य अस्पताल
पटाखा मार्केट से सामान्य अस्पताल पांच किलोमीटर दूर है और वहां पहुंचने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। ऐसे में मौके पर एक भी एंबुलेंस या मेडिकल टीम का न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
मौके पर हादसा होने पर मेडिकल टीम का मौके पर रहना बहुत जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मौके पर मेडिकल टीम न देकर 102 नंबर पर फोन करके टीम भेजने की सलाह दे रहा है।
अग्निशमन विभाग ने तीन नंबर किए जारी
फायर बिग्रेड ने तत्काल सूचना के लिए तीन नंबर जारी किए हैं जिससे लोगों को फोन व्यस्त की शिकायत न मिलें। फायर अधिकारी ने बताया कि किसी प्रकार की आग इंतजाम न होने की स्थिति में विकराल रूप धारण कर सकती है।
फायर बिग्रेड ने तीन नंबर 220101, 101 और 241140 नंबर जारी किए हैं जिस पर कॉल करके आगजनी की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
आठ गाड़ियां लगाएगी चक्कर
फायर अफसर जगदीश गिल ने बताया कि दिवाली पर फायर ब्रिगेड की आठों गाड़ियां शहर में घूमती रहेंगी। फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
इनको दिवाली और पटाखों की बिक्री के समय कोई छुट्टियां नहीं मिलेंगी। शहर की फायर ब्रिगेड के पास कुल आठ गाड़ियां हैं।
इनमें से दो गाड़ियां पटाखों की बिक्री के समय ऑटो मार्केट में तैनात रहेंगी और बाकी छह गाड़ियां शहर में गश्त करती रहेंगी।
किसी भी सूचना पर इन गाड़ियों को तुरंत रवाना किया जाएगा। प्रशासन की ओर से किसी भी हादसे को रोकने के लिए इस बार कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
टीम तैयार, फोन आएगा तो जाएंगे : सीएमओ
सीएमओ एसके नैन ने कहा कि ऐसा नहीं है पटाखा मार्केट में कोई भी एंबुलेंस नहीं है। सिविल अस्पताल की ओर से मौके पर एक एंबुलेंस की गाड़ी दी गई है।
वह गाड़ी इधर-उधर होगी, मौके पर आ जाएगी। मेडिकल टीम वहां नहीं दी गई है। वैसे 102 नंबर पर तत्काल मेडिकल टीम और अन्य एंबुलेंस पहुंच जाती है।
अभी भिजवाते हैं एंबुलेंस : एसडीएम
एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रशासन की ओर से 83 लाइसेंस बांटे गए हैं। मेडिकल टीम और एंबुलेंस को वहां तैनात करवा दिया जाएगा।
इस बारे में सीएमओ से बात कर अभी वहां मेडिकल टीम और एंबुलेंस भिजवा देंगे। लोगों की सुरक्षा का प्रशासन की ओर से पूरा ध्यान रखा जाएगा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।