फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No facility to deposit fees in colleges, students of Fatehabad and Tohana are also reaching CDLU

कॉलेजों में फीस जमा करवाने की नहीं सुविधा, फतेहाबाद और टोहाना के विद्यार्थी भी पहुंच रहे सीडीएलयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
No facility to deposit fees in colleges, students of Fatehabad and Tohana are also reaching CDLU
सिरसा। निजी एजेंसी से अनुबंध समाप्त होने पर ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करवाने की सुविधा समाप्त होने के बाद अब सीडीएलयू ने पुरानी व्यवस्था अनुसार ऑफलाइन फार्म जमा करवाने शुरू किए हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने और फार्म भरने के लिए सीडीएलयू आना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी तीन दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को समस्या के समाधान को लेकर विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

फीस जमा करवाने के लिए बुधवार को भी सीडीएलयू में कैश काउंटरों पर विद्यार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिली। सीडीएलयू की ओर से व्यवस्था में सुधार न किए जाने से विद्यार्थियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। फीस जमा के लिए न तो कैश काउंटरों की संख्या बढ़ाया गई और और न ही कर्मचारियों को तैनात किया गया। ऐसे में सुबह से शाम तक विद्यार्थी कतार में खड़े होकर बारी आने का इंतजार करते हुए नजर आए। बीते दिन भी इसी समस्या को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीडीएलयू का ऑनलाइन पोर्टल के बंद होने के कारण सभी प्रकार के आवेदन और फीस अब ऑफलाइन प्रक्रिया से जमा करवाई जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेजों में नहीं फीस जमा करने की व्यवस्था, फतेहाबाद के विद्यार्थी भी पहुंच रहे सीडीएलयू
पोर्टल बंद होने के बाद कॉलेजों में फीस और दस्तावेज जमा करने की सुविधा शुरू न होने के कारण फतेहाबाद, टोहाना और सीडीएलयू से संबंधित अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी भी अब भी सीडीएलयू में पहुंचकर फीस जमा करवाने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वह बीते तीन दिनों से यहां पर पहुंचकर फीस जमा करवाने का प्रयास करते है, लेकिन देर शाम तक उनकी बारी नहीं आ पाती। जिसके कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की उठाई है मांग, बोले समस्या का नहीं हुआ समाधान तो करेंगे आंदोलन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश वधवा को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि रि अपीयर की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। जिसके कारण विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। ऐसे में तिथि को आगे बढ़ाया जाए। जो विद्यार्थी कॉलेजों से है उनकी री अपीयर की फीस और रसीद भी कॉलेजों में काटी जाए। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के मंत्री विजय अरोड़ा, जिला संगठन मनजीत ईगराह, प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक सुमित कुमार, पुनीत कुमार, संतलाल, यशपाल नगर छात्रा प्रमुख शिक्षा, प्रिया, पूजा, सुनील, अनुज, लवप्रीत, जगजीत, जग्गा, हरमन उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह विश्वविद्यालय के खिलाफ रोष प्रकट करने को भी मजबूर होंगे।
वर्जन
सुबह आठ बजे से लाइन में लगे है, लेकिन अभी तक नंबर नहीं लगा है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- आरती, छात्रा, बीए
फोटो: 13
कॉलेजों में फीस जमा करने की व्यवस्था न किए जाने के कारण उन्हें विश्वविद्यालय में पहुंचना पड़ रहा है। कॉलेजों में सुविधा दिए जाने पर विद्यार्थियों को आसानी होगी।
- कविता, छात्रा, बीए
फोटो: 14
तीन घंटे से लाइन में लगे हुए है। फीस जमा करने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण नंबर नहीं आ पा रहा। पहले भी कई विद्यार्थी बिना फीस जमा करवाए ही वापस लौटे है।
-अमनदीप कौर, छात्रा बीए
फोटो: 15
तीन दिनों से चक्कर काटने पड़ रहे है। सुबह से शाम तक यहां पर लंबी कतार लग रही है। विश्वविद्यालय की कमी के कारण विद्यार्थियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-मोहित बिश्नोई, विद्यार्थी
फोटो: 16
वर्जन
एजेंसी से अनुबंध समाप्त होने के कारण ऑफलाइन फार्म स्वीकार किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए कैश काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed