फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine men and six women were found corona infected, 26 patients recovered

Sirsa News: नौ पुरुष व छह महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, 26 रोगी हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nine men and six women were found corona infected, 26 patients recovered
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में नौ पुरुष व छह महिलाएं कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सभी की आयु 17 वर्ष से अधिक है। वहीं शुक्रवार को 26 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि अभी दो मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है और 62 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को केवल 59 संदिग्धों के ही सैंपल लिए गए। हालांकि अभी 102 आशंकितों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 40 हजार 536 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से कुल 34 हजार 463 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 33 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जबकि अब तक कुल 549 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.22 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऐलनाबाद में दो, कालांवाली में एक, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में चार, रानियां में पांच, चौटाला में एक व बडागुढ़ा में एक सहित कुल 15 मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग कोविड नियमों का पालन करें। भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम व बुखार है तो वह कोरोना सैंपलिंग जरूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed