फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NIA knocks again in Sirsa: Attaches properties of Chhotu Bhat and Jagga Takhtmal

एनआईए ने सिरसा में फिर दस्तक: छोटू भाट व जग्गा तख्तमल की प्रॉपर्टी की अटैच, घर के बाहर नोटिस व बोर्ड लगाया

Tue, 07 Mar 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2023 10:51 PM IST
सार

मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर अविनाश डागर की अगुवाई में एनआईए गांव तख्तमल में पहुंची। एनआईए ने गैंगस्टर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा सिंह के घर पर दस्तक दी। टीम ने घर के बाहर प्रॉपर्टी अटैच का बोर्ड लगाया। 

विज्ञापन
NIA knocks again in Sirsa: Attaches properties of Chhotu Bhat and Jagga Takhtmal
एनआईए की टीम जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के घर पर प्रॉपर्टी अटैच का बोर्ड लगाती हुई। संवाद

विस्तार

एनआईए (केंद्रीय जांच एजेंसी) ने मंगलवार को एक बार फिर सिरसा के डबवाली व कालांवाली क्षेत्र में दस्तक दी। इस दौरान एनआईए ने कालांवाली के गांव तख्तमल निवासी गैंगस्टर जगसीर उर्फ जग्गा व चौटाला निवासी गैंगस्टर छोटू भाट के आवास के बाहर प्रॉपर्टी अटैच के नोटिस व बोर्ड चस्पा किए।

विज्ञापन


इसके तहत अब ये दोनों न तो अपनी प्रॉपटी बेच सकते और न ही किराये पर दे सकते। कार्रवाई के दौरान दोनों के घरों पर ताले लगे हुए थे। इसके बाद उनके जानकारों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर अविनाश डागर की अगुवाई में एनआईए गांव तख्तमल में पहुंची। एनआईए ने गैंगस्टर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा सिंह के घर पर दस्तक दी। टीम ने घर के बाहर प्रॉपर्टी अटैच का बोर्ड लगाया और गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम ने चौटाला में गैंगस्टर छोटू भाट के के घर के बाहर नोटिस लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। एनआईए ने छोटू भाट के परिचित से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। एनआईए ने छोटू भाट के दामाद विनोद कुमार जोकि घर की देखरेख कर रहा है, उसको बुलाने के लिए एक अन्य व्यक्ति से बात की।

एनआईए ने छोटू भाट के परिचित को अवगत करवाते हुए कहा कि इस प्रॉपर्टी को न तो आप बेच सकते हैं और न ही आप इसे किराये पर दे सकते हैं। तीन घंटे तक एनआईए छोटू भाट के निवास स्थान पर कार्रवाई करती रही। इसके बाद एनआईए की टीम वहां से रवाना हो गई। बता दें कि जग्गा तख्तमल दोहरे हत्याकांड मामले में जेल में बंद है, वहीं छोटू भाट एनआईए की गिरफ्त में है।

एनआईए ने 21 फरवरी को जिले में पांच जगह की थी कार्रवाई
कुख्यात तस्करों की आतंकवादी संगठनों से सांठगांठ की जांच कर रही एनआईए ने 21 फरवरी को भी सिरसा में दस्तक दी थी। इस दौरान एनआईए तथा सिरसा पुलिस की संयुक्त टीमों ने कालांवाली, डबवाली तथा मल्लेकां तथा तख्तमल संयुक्त छापा मारकर कई संदिग्ध किस्म के लोगों से पूछताछ की थी। एनआईए की टीम ने डबवाली में कुलदीप सिंह के घर से प्रॉपर्टी का रिकाॅर्ड अपने साथ ले गए थी। कालांवाली में जग्गा तख्तमल के साथी बलकौर सिंह के घर को तलाशा था। इसके अलावा कालांवाली में विनोद उर्फ बिट्टू के घर की भी तलाशी ली थी।


दिसंबर में खंगाला थे दोनों गैंगस्टर के घर
एनआईए पिछले वर्ष 21 दिसंबर को भी सिरसा में आई। एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जग्गा सिंह के घर छापा कार्रवाई की थी। यहां पर हथियार मिले थे। चौटाला गांव निवासी छोटू भाट के घर से वॉकी टॉकी व कारतूस बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed