फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New gift: Gorakhdham superfast will reach Sirsa railway station today

नई सौगात : गोरखधाम सुपरफास्ट आज पहुंचेगी सिरसा रेलवे स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
New gift: Gorakhdham superfast will reach Sirsa railway station today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार होने से जिलावासियों की 15 वर्ष पुरानी मांग हो चुकी है। यह ट्रेन वीरवार सुबह 10:50 पर सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद 10.55 पर बठिंडा के लिए रवाना होगी। इसके पश्चात बठिंडा से चलकर दोपहर 3.35 पर रेल सिरसा स्टेशन पर पहुंचेंगी और इसके बाद 3.40 पर गोरखधाम के लिए रवाना होगी।
गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार होने के बाद अब सिरसा जिला वासी हरियाणा के दूसरे जिलों के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश तक इस रेल में यात्रा कर सकेंगे। इसका सबसे अधिक लाभ उत्तरप्रदेश के प्रवासी मजदूरों को मिलेगा। इससे पहले प्रवासी मजदूरों को हिसार पहुंचकर रेल में सवार होना पड़ता था, लेकिन अब सिरसा रेलवे स्टेशन से ही वह उत्तरप्रदेश और दिल्ली तक पहुंच सकेंगे। वहीं शाम के समय दिल्ली जाने के लिए कोई भी ट्रेन की सुविधा नहीं थी। इसके कारण यात्रियों को बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। रेल शुरू होने के बाद शाम के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी इसका काफी लाभ मिल पाएगा ।
विज्ञापन

सांसद सुनीता दुग्गल दिखाएंगी रेल को हरी झंडी
दोपहर 3.35 पर बठिंडा से चलकर सिरसा पहुंचने पर गोरखधाम एक्सप्रेस का सिरसा में स्वागत किया जाएगा, जबकि 3.40 पर सांसद सुनीता दुग्गल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना करेंगे। गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार को लेकर सांसद सुनीता दुग्गल की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। हालांकि इससे पहले भी कई ट्रेनों का विस्तार और ठहराव को लेकर सांसद की ओर से मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद ये ट्रेन सिरसा को मिली है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। दोपहर बाद दिल्ली की ओर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। व्यापारिक लिहाज से इसका क्षेत्र वासियों को बहुत लाभ होगा। इसके अलावा अब जयपुर जाने के लिए प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रेन की भी आवश्यकता है। रेलवे को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। - डॉ. केके गोयल, चिकित्सक, सिरसा।
काफी संघर्ष करने के बाद गोरखधाम रेल का विस्तार हो पाया है। गोरखधाम का विस्तार होने के बाद अब अन्य ट्रेनों के विस्तार का भी रास्ता खुला है। सिरसा से दिल्ली और दूसरी जगह पर जाने के लिए अब रेल सस्ता और अच्छा माध्यम बन जाएगा। - राजीव मुंजाल।
गोरखधाम सुपरफास्ट रेल का विस्तार होने के बाद इसका काफी लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी सिरसा के कॉलेजों में दाखिला प्राप्त कर सकेंगे। मैं भी नोएडा का रहने वाला हूं। शाम को रेल न होने के कारण उन्हें आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी अब अधिक बढे़गी। - विजय कुमार, विद्यार्थी,

सांसद बनने के बाद रेल के विस्तार के लिए संसद में मुद्दा उठाया था। रेल मंत्री सहित अन्य नेताओं के साथ भी इसके संबंध में बातचीत हुई थी। जिसका अब विस्तार हो पाया है। इससे जिले वासियों को काफी लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की रेल सिरसा पहुंचने के बाद अन्य रेलों के विस्तार को लेकर भी मुद्दा उठाया जाएगा। - सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed