फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New canal to be taken out in Dabwali area : Deputy CM

डबवाली हलके में निकाली जाएगी नई नहर : डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
New canal to be taken out in Dabwali area : Deputy CM
समस्या सुनते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली क्षेत्र के गांव चौटाला सहित कई गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नई नहर व खेतों में आने-जाने के लिए पक्की सड़क मिलेगी। इसके लिए किसानों को अपनी जमीन सरकार को देने के लिए सहमति जतानी होगी। यह प्रस्ताव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों के समक्ष रखा।
क्षेत्र में नई नहर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डिप्टी सीएम ने चौटाला, तेजा खेड़ा, भारुखेड़ा, आसाखेड़ा, जंडवाला बिश्नोईयां सहित कई गांवों के किसानों को चंडीगढ़ में बुलाया था। बैठक में नहरी विभाग, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से जुड़े आला अधिकारी ने नहर के प्रारूप, लंबाई व अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने किसान समक्ष नई नहर का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा सिंचाई समस्या हल करने के लिए नई नहर का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस प्रस्ताव को सिरे चढ़ाने के लिए किसान एक सितंबर तक ई-भूमि पर अपनी सहमति जताएं। इससे नहर बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा और हजारों किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि इस नहर की पटरी के साथ-साथ पक्की सड़क का निर्माण भी हो, ताकि किसानों को अपने खेतों में आवागमन में परेशानी न हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस चैनल को भाखड़ा नहर से जोड़ा जाएगा। किसानों ने इस प्रस्ताव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे नहर और सड़क के लिए जमीन सरकार उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं और निर्धारित समय अवधि में किसानों की सहमति का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed