फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nephew turned out to be uncle's killer, got together with a friend to execute the incident

भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा, दोस्त के साथ मिल वारदात को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nephew turned out to be uncle's killer, got together with a friend to execute the incident
सोहन सिंह की मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिजन। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। पुलिस ने गांव बप्पां निवासी 43 वर्षीय सोहन सिंह का शव शुक्रवार को ओटू हेड से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने वीरवार देर रात मृतक के भाई की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि इस अपराध को अंजाम देने वाला घर का ही सदस्य निकला।
विज्ञापन

बता दें कि बप्पां निवासी जग्गा सिंह ने वीरवार को बडागुढ़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने सगे भतीजे गुरबाज सिंह व उसके दोस्त गुरदित सिंह पर उसके भाई सोहन सिंह को शराब पिलाकर घग्गर नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को घग्गर में सोहन सिंह की तलाश शुरू की तो उसका शव ओटू हेड से बरामद हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई जग्गा सिंह ने बताया कि वे 4 भाई थे, जिनमें से 2 की मृत्यु हो गई। जिसके बाद से घर में जग्गा सिंह, मृतक रोशन सिंह का लड़का गुरबाज, सोहन सिंह व उसका करीब 12 वर्षीय बेटे सहित 4 लोग रहते थे। सोहन सिंह ऑटो रिक्शा चलाता था। जग्गा सिंह के मुताबिक सोहन सिंह शराब पीने का आदी था। वह ऑटो रिक्शा से जो भी कमाता था वो शराब पर ही खर्च कर देता था। जग्गा सिंह ने बताया कि सोहन सिंह बीते मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे ऑटो लेकर घर से चला गया था। जिसके बाद देर शाम उसे बस अड्डे पर देखा गया। दूसरे दिन तक जब वह घर नहीं लौटा तो इधर उधर पता करने पर उसका ऑटो बस स्टैंड पर लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। जग्गा सिंह ने बताया कि जब उसने अपने भतीजे गुरबाज सिंह से सोहन सिंह बारे पूछा तो उसने कोई जानकारी न होने कही बात कही। जग्गा सिंह व अन्य लोगों ने सोहन सिंह की काफी तलाश की। इसी दौरान बप्पां पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे गुरबाज, उसका दोस्त गुरदित व सोहन सिंह तीनों ऑटो लेकर पंप पर आए। जहां गुरबाज ने कारिंदे से यह कहकर तेल डालने की बात कही कि उनका चाचा बीमार है। इसलिए वे उसे सिरसा अस्पताल ले जा रहे हैं, लेकिन उक्त लोगों के शराब पीए होने के चलते कारिंदे ने समय का हवाला देकर तेल डालने से मना कर दिया। जग्गा सिंह ने जब बप्पां नहर के निकट धर्म कांटे पर लगे कैमरे की फुटेज देखी तो ऑटो सिरसा की तरफ जाता दिखाई दिया। सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने सोहन सिंह को गांव खैरेकां के निकट घग्गर नदी में फेंका था।
विज्ञापन

फुटेज से पकड़ा गया झूठ
जग्गा सिंह ने गुरबाज से सोहन सिंह बारे पूछा तो पहले तो उसने कोई जानकारी न होने की बात कही, लेकिन जब फुटेज का हवाला दिया गया तो गुरबाज सिंह बात को घुमाता रहा। संदेह होने पर जग्गा सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए गुरबाज व उसके साथी गुरदित पर सोहन सिंह की हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ वीरवार रात्रि को ही अपहरण, हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन मंगलवार को गुरबाज, गुरदित सिंह व सोहन सिंह ने पहले एक साथ शराब पी थी। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। अभी हत्या का कारण क्या रहा इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या मामले में गुरबाज व गुरदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को ओटू हेड से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
-अवतार सिंह, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed