{"_id":"6a567db832b4334cb20698ce","slug":"neighbour-arrested-in-fire-in-shop-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161469-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दुकान में आग लगाने के आरोप में पड़ोसी दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दुकान में आग लगाने के आरोप में पड़ोसी दुकानदार गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस ने ऑटो मार्केट स्थित एक डिस्पोजल की दुकान में आग लगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी कृपाल पट्टी ऐलनाबाद का रहने वाला है।
कीर्ति नगर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव शहीदांवाली निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस की वेल्डिंग की दुकान में कार्यरत एक युवक ने शटर के नीचे से दुकान के भीतर आग लगा दी।
आग लगने से डिस्पोजल का सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।