{"_id":"6052360a8ebc3e8ca31ac30b","slug":"negligence-regarding-corona-rules-dc-will-meet-officials-today-sirsa-news-rtk600360739","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियमों को लेकर लापरवाही, डीसी आज लेंगे अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियमों को लेकर लापरवाही, डीसी आज लेंगे अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की उलंघना करते मरीज।
- फोटो : Sirsa
जिले में लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे। वे न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वहीं जिले में कोरोना के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना नियमों के पालन को लेकर वीरवार को उपायुक्त अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एडवाइजरी जारी करेंगे। वहीं नागरिक अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे मरीज और उनके तीमारदार कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं।
अस्पताल में 80 फीसदी लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के दिखाई देते हैं। अस्पताल में कोरोना नियमों के पालन को लेकर सीएमओ ने एमएस को सख्ती करने के आदेश दिए हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव भी चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी बुधवार को जिले में चार कोरोना मरीज पाए गए हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के साथ-साथ बाजार, कॉलेज, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी अलर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं।
जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले
बुधवार को जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 43 हो गया है। बुधवार को डबवाली में तीन और चौटाला में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि बीते दो दिनों में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। विभाग की ओर से अब तक कुल 253639 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 8147 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल 43 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
38 केंद्रों पर वैक्सीन का मेगा ड्राइव आज
बुधवार को दो केंद्रों पर लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। बुधवार को कुल 199 लाभार्थी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, जबकि निजी अस्पताल में कुल 37 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 122 बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित 17 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं वीरवार को विभाग की ओर से 38 केंद्रों पर वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा।
स्कूल और कॉलेजों में अधिकारी करेंगे निरीक्षण
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियमों के पालन को लेकर यहां पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कॉलेज और स्कूलों में भी अब अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं तो स्कूल और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वर्जन
कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल में सख्ती को लेकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को आदेश दिए गए हैं। बिना मास्क वालों को अस्पताल में नहीं आने दिया जाएगा और मरीजों के हाथों को समय-समय पर सैनिटाइजर से साफ किया जाएगा। कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में तैनात किया जाएगा। उपायुक्त भी वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमों के पालन करने के प्रति सख्ती करने के आदेश जारी करेंगे।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा