{"_id":"6050e8b78ebc3ecbe12971c7","slug":"negligence-corona-cases-rise-again-after-two-months-28-corona-patients-found-in-two-days-sirsa-news-rtk6002100157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : दो माह बाद फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दो दिन में मिले 28 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : दो माह बाद फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दो दिन में मिले 28 कोरोना मरीज
विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क के घूमती महिलाएं।
- फोटो : Sirsa
जिले में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में बीते दो दिनों में कुल 28 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि लोग नियमों का पालना कर कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम कर सके। वहीं राजकीय महिला कॉलेज की शिक्षिका के परिवार में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कॉलेज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच भी जिलावासी सावधानी नहीं बरत रहे। वे न तो सामाजिक दूरी रख रहे और न ही मास्क लगा रहे। ऐसे में कोरोना को कैसे मात दे पाएंगे।
दो माह से लगातार हर रोज एक व दो कोरोना के मरीज ही मिल रहे थे। सोमवार को 11 और मंगलवार को 17 कोरोना के मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता ओर बढ़ गई है। हालांकि लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे, जिसके कारण फिर से मरीजों के आंकड़े बढ़ने शुरू हो गए हैं।
जिले में अब कुल 41 मरीज कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज एक हजार के लगभग लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को 17 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें से सिरसा में 8, डबवाली में 4, ऐलनाबाद में 2, नाथूसरी चोपटा, माधोसिंघाणा और बड़ागुढ़ा में एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 252694 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 8143 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब जिले में कुल 41 मरीज संक्रमित हैं। शेष मरीज सामान्य हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 116 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को 36 केंद्रों पर 6234 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
कोरोना से राहत पाने को लेकर विभाग की ओर से तेजी से लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 36 केेंद्रों पर 6234 मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कुल 4941 बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित 1093 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
महिला कॉलेज की शिक्षिका के परिवार में मिला कोरोना मरीज, अलर्ट जारी
महिला कॉलेज की एक शिक्षिका के परिवार में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर कॉलेज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट को लेकर कॉलेज में नोटिस चस्पा किया गया है। छात्राओं को कॉलेज में हर समय मास्क पहनने, कक्षा में उचित दूरी बनाकर रखने, सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के प्रति जागरूक किया गया है।
एसडीएम ने वैक्सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण
मंगलवार को एसडीएम डॉ. जयवीर यादव नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति का निरीक्षण किया, जिसके पश्चात उन्होंने दूसरी डोज लगवाई। वहीं उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जा रही है बुजुर्गों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। इसलिए सभी नियमों की पालना करना आवश्यक है।
सख्ती को लेकर उपायुक्त से करेंगे बैठक
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए उपायुक्त के साथ बैठकर सख्ती किए जाने पर चर्चा की जाएगी, ताकि कोरोना के फैलाव को कम किया जा सके। लोग भी भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें। मास्क लगाकर ही लोग घर से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा