फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Negligence can increase trouble, two new corona infected found in the district

लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानी, जिले में मिले दो नए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Negligence can increase trouble, two new corona infected found in the district
बिना मास्क के खरीदारी करते हुए लोग। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को भी जिले में एक साथ दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक मरीज दिल्ली में परीक्षा देकर लौटा था, जबकि दूसरा मरीज पहले से संक्रमित की चपेट में आया था। जिले में अब छह मरीज सक्रिय हैं। वहीं उपायुक्त ने सख्ती करने के आदेश भी दिए हैं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वालों की एंट्री भी सभी तरह की सार्वजनिक जगहों पर बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी शहर के बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। बाजार में न तो दुकानदारों ने मास्क लगाया हुआ था और ना ही खरीदारी करने आए ग्राहकों ने। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। हुई और ना ही इसका पालन करवाने के लिए पुलिस व प्रशासन का कोई अधिकारी नजर आया। शहर के रोड़ी बाजार में रविवार को लगने वाले संडे बाजार में जुटने वाली भीड़ के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही अधिक रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने व भीड़ नहीं जुटने देना आदि अनिवार्य किया गया है। परंतु इन नियमों को दरकिनार कर लोग बाजारों में घूमते नजर आए। संडे बाजार में पहुंचे लोगों ने खरीदारी तो जमकर की परंतु कोरोना नियमों का पालन नहीं किया। जिस कारण कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती नजर आ रही है। जिले में अभी छह मरीज कोरोना संक्रमित है। इसके बावजूद लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई डर नजर नहीं आ रहा है। रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट में भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नहीं दिखाई जा रही सख्ती
एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पंप, राशन डिपो और अन्य स्थानों पर बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के एंट्री न होने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पूछताछ करने के लिए कोई भी व्यक्ति व कर्मचारी नजर नहीं आया। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को लेकर डब्ल्यूएचओ ने पहले ही सचेत किया था कि इसका ज्यादा खतरा बच्चों व बुजुर्गों में है। परंतु बाजार में आने वाली भीड़ में शामिल महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी बिना मास्क लगाए घूमते हुए नजर आए। इसके अलावा पुराने कोर्ट रोड पर टाउन पार्क के पास लगने वाली सब्जी मंडी में भी कोरोना नियमों का पालन नहीं हुआ, जहां पर ना तो सब्जी बेचने वालों ने मास्क का उपयोग किया और ना ही खरीदने वालों ने।
चालान काटने को लेकर नहीं दिखाई देता कोई भी कर्मचारी
शहर के सरकारी और निजी संस्थानों में कोरोना वैक्सीन का सेट्रिफिकेट न होने पर एंट्री बैन की हैै। लेकिन यहां पर दुकानदार और निजी संस्थानों के कर्मचारी भी इन नियमों का पालन नहीं करते हुए नजर आते। लोगों की ओर से कोरोना की दोनों डोज नहीं लगाई जा रही। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा भी अधिक बढ़ गया है।
दो मरीज मिले कोरोना संक्रमित
रविवार को एक साथ दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं विभाग की ओर से अब तक 90 लोगों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन इनमें से सभी मरीजों के सैंपल सामान्य मिले हैं। रविवार को शहर की आरएसडी कॉलोनी निवासी करीब 23 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इससे पहले इसका पति कोरोना संक्रमित पाया गया था और वह मुंबई से लौटा था। वहीं एक युवक नोहरिया बाजार का संक्रमित पाया गया है। जोकि दिल्ली में परीक्षा देकर वापस लौटा है। इसके पश्चात इनके संपर्क में आए व्यक्ति के कोरोना सैंपल लिए गए हैं।

रविवार को जिले में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी लिए गए है। मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिले में अभी तक कोई भी मरीज ओमिक्रॉन का नहीं मिला है।
-संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed