फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neetu Bala of village Madhosinghana ran the fastest in 100 meters.

Sirsa News: 100 मीटर में गांव माधोसिंघाना की नीतू बाला दौड़ी सबसे तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Neetu Bala of village Madhosinghana ran the fastest in 100 meters.
नींबू रेस में भाग लेती हुई महिलाएं।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाया गया। जिनमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 400 मीटर, 300 मीटर, 100 मीटर, साइकिल रेस, आलू रेस व मटका रेस करवाई गई।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी दर्शना देवी ने बताया कि सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिससे वह खेलों से जुड़ सकें। महिलाओं के लिए विभाग की ओर से निरंतर इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में करवाई जा रही खंडस्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाली प्रतिभागियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

दर्शना देवी ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में गांव धोलपालिया की पूजा प्रथम, घोड़ांवाली की सविता द्वितीय तथा सुल्तानपुरिया की अमनदीप तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह 300 मीटर दौड़ में गांव ओढां की अर्शदीप प्रथम, घोड़ांवाली की दयावंती द्वितीय तथा रानियां की कर्मपाल तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में गांव माधोसिंघाना की नीतू बाला प्रथम, बड़ागुढा की सोनू रानी द्वितीय तथा चोपटा की सुमन देवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह साइकिल दौड़ में सिरसा की ख्याती प्रथम, रानियां की वीरपाल द्वितीय तथा सिरसा की अंजली तृतीय स्थान पर रही। आलू दौड़ में गांव ओढां की सुमित्रा देवी प्रथम, माधोसिंघाना की दर्शना रानी द्वितीय तथा बड़ागुढा की सुनीता तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में गांव रानियां की इंदिरा देवी प्रथम, बड़ागुढा की रोशनी द्वितीय तथा डबवाली की गीता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed