फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   navratr,sirsa news

पहले दिन मंदिरों में नहीं हुआ कोरोना के नियमों का पालन

Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
navratr,sirsa news
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र मंगलवार से शुरू हो चुके हैं। पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा की। शहर के श्रीसालासर धाम में मंगलवार सुबह 301 ज्योत प्रज्वलित कर मंदिर को सजाया गया और मां की पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी की पालना नहीं की गई।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं को न सैनिटाइजर दिया गया और न थर्मल स्कैनिंग की गई। शहर के अधिकतर मंदिरों में देखा गया है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा कोरोना के नियमों की अवहेलना की जा रही है। लोग बिना मास्क के मंदिर में माता शैलपुत्री की पूजा करने व दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा। पूजा के दौरान प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दूसरी तरफ मंदिर परिसर में एक साथ बैठकर लोग मां का पाठ करते नजर आए।
विज्ञापन

सालासर मंदिर के पुजारी जलराम शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पहले के मुकाबले इस नवरात्र कम श्रद्धालुओं मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु घरों में ही माता का आसन लगाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण पहले से श्रद्धालुओं की संख्या कम है। मंदिर में किसी को भी पूजा नहीं करने दी जा रही। पूजा में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में प्रसाद व चरणाअमृत नहीं दिया जा रहा। मंदिर परिसर में आने वाले सभी लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क व सामाजिक दूरी के नियम की पालना करें, लेकिन लोग आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
- संजय कुमार, मैनेजर श्रीसालासर धाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed