{"_id":"628a748d05d4582e9f267e4a","slug":"national-defense-academy-s-screening-exam-2-schedule-released-sirsa-news-hsr632364511","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल डिफेंस एकेडमी की स्क्रीनिंग परीक्षा-2 का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल डिफेंस एकेडमी की स्क्रीनिंग परीक्षा-2 का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की स्क्रीनिंग परीक्षा-2, 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2022 को फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली व चंडीगढ़ में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर आवेदक 7 जून शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षा के लिए केवल वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 के बाद व 1 जनवरी 2007 के बीच हुआ है। वहीं विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एनडीए 2022-1 की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों के लिए एसएसबी के प्रशिक्षण का प्रबंध किया जा रहा है। जिसका खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
परीक्षा को लेकर शैक्षणिक योग्यता
आर्मी के लिए 12वीं के कला संकाय के विद्यार्थी तथा एयरफोर्स व नेवी के लिए 12वीं के भौतिकी, रसायन तथा गणित विषयों के साथ पढ़ रहे विद्यार्थी ही पात्र होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीन आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दें कि वे अपने विद्यालयों में 12वीं में कला एवं नॉन-मेडिकल में पढ़ने वाले एनडीए में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में आवेदन के लिए प्रेरित करें तथा आवेदन शुल्क 100 रुपये प्रति का भुगतान विद्यालय के कंसोलिडेटेड फंड से किया जाएगा।
एनडीए की 370 व नवल की 30 सीटों के लिए होगी परीक्षा
नेशनल डिफेंस एकेडमी में कुल 370 सीटों के लिए परीक्षा होगी। जिसमें आर्मी में 208 पदों के लिए परीक्षा होगी। जिनमें 10 सीटें लड़कियों के लिए होंगी। नेवी में 42 सीटों के लिए परीक्षा होगी। जिसमें 2 लड़कियों के लिए होगी। एयर फोर्स में फ्लाइंग की 92, जिनमें 2 लड़कियों, ग्राउंड ड्यूटी (टीईसीएच) में 18, जिनमें 2 लड़कियों व ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टीईसीएच) की 10 सीटों के लिए परीक्षा होगी। इनमें 2 लड़कियों के लिए आरक्षित होगी। इसके अलावा नवल एकेडमी (12वीं) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत केवल 30 पुरुषों के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी की स्क्रीनिंग परीक्षा-2, 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके बारे में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है।
- संतकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।