फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NAP wrote to SP for investigation

नप ने जांच के लिए एसपी को लिखा पत्र

Fri, 18 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
NAP wrote to SP for investigation
नगर परिषद परिसर में खुले आसमान के नीचे कबाड़ में रखे हुए लोहे के सामान को बुधवार रात को चोरी होने के मामले में अब नगर परिषद सिरसा ने इस संबंध में जांच के लिए एसपी कार्यालय को पत्र लिखा है। पत्र में चोरी की वारदात का उल्लेख करते हुए इस मामले की जांच के लिए कहा गया है। हालांकि नगर परिषद सिरसा में लोहे के कबाड़ का चोरी होने का नया मामला नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय पहले नगर परिषद सिरसा से रोड रोलर ही चोरी हो गया था। इसके अतिरिक्त शहर की स्ट्रीट लाइट वाले पोल भी नगर परिषद कार्यालय से गुम हुए थे। ऐसे में नगर परिषद में किसी भी सामान का चोरी होना कोई नई बात नहीं है। बुधवार रात को नगर परिषद कार्यालय परिसर में लोहे का कबाड़ को चुरा लिया गया। इसकी भनक सुबह सेनेटरी शाखा के कर्मचारियों को उस समय लगी, जब कबाड़ का निरीक्षण करने पर सामान कम दिखा। जब दीवार के पास जाकर देखा तो लोहे की ग्रिलें गायब मिलीं। अनुमानित करीब चार से पांच क्विंटल लोहा चुराया गया। नप कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कैमरों की रिकार्डिंग ही बंद मिली। बता दें कि नप का चौकीदार बुधवार रात को बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद अपने घर चला गया था। ऐसे में पीछे से रात को कोई लोहे का सामान चुराकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed