{"_id":"67fc010f28aeacd0c704f21f","slug":"namdhari-sikh-community-supported-the-waqf-amendment-bill-guru-thakur-dalip-singh-said-the-bill-is-beneficial-for-all-indian-muslims-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136308-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वक्फ संशोधन बिल का नामधारी सिख समाज ने किया समर्थन, गुरु ठाकुर दलीप सिंह बोले- बिल समस्त भारतीय मुसलमानों के लिए लाभदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वक्फ संशोधन बिल का नामधारी सिख समाज ने किया समर्थन, गुरु ठाकुर दलीप सिंह बोले- बिल समस्त भारतीय मुसलमानों के लिए लाभदायक
Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नामधारी गुरु ठाकुर दलीप सिंह ने अपने संदेश में कहा कि हम नामधारी सिख भाजपा द्वारा पारित वक्फ संशोधन बिल का खुल कर समर्थन करते हैं। ऐसा उत्तम कार्य करने के लिए भाजपा सरकार को बधाई भी देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड बिल गैर-संवैधानिक था। इस संशोधित बिल में भाजपा ने काफी गलतियां सुधारी हैं और अभी भी कुछ गलतियां रहती हैं।
ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को वक्फ-बोर्ड प्रबंध में शामिल करना आवश्यक कर मुस्लिम महिलाओं को उचित स्थान व दर्जा दिलाया है। इससे पहले भाजपा ने तीन तलाक प्रथा को खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान जनक जीवन दिया है। उन्होंने बताया कि पहले वक्फ बोर्ड के सदस्य केवल सुन्नी फरिके के लोग ही होते थे लेकिन अब अल्पसंख्यक वाले फरिकों के मुसलमानों को शामिल कर अल्पसंख्यकों की सहायता की है।
उन्होंने बताया कि वक्फ-बोर्ड जन-कल्याण के लिए होता है। बहुत सारे लोग अल्लाह के नाम पर जन-कल्याण के लिए दान देते हैं लेकिन वक्फ-बोर्ड के प्रबंधक मुलतवियों द्वारा सही प्रबंध न करने के कारण गरीबों की सहायता नहीं हो रही थी। वक्फ-बोर्ड के पास धारा 40 के तहत दूसरों की जमीन हड़पने की गैर-संवैधानिक शक्तियां को सरकार ने नष्ट संविधान के दायरे में लाने व गरीब मुसलमानों की सहायता और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिलवाया है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि यह वक्फ संशोधन बिल संपूर्ण भारतीय मुसलमानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। अकाल तखत साहिब और शिरोमणि कमेटी जैसी बड़ी सिख संस्थाओं को इस मुस्लिम-समर्थक बिल का खुल कर समर्थन करना चाहिए था, ना कि विरोध। यह बिल अल्पसंख्यकों का समर्थक है।