{"_id":"61b394f5eb9db402895cafc5","slug":"naib-tehsildar-s-health-improves-i-am-making-a-mistake-written-in-the-note-forgive-me-sirsa-news-hsr61908145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार की तबीयत में सुधार, नोट में लिखा- गलती कर रहा हूं मुझे माफ करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार की तबीयत में सुधार, नोट में लिखा- गलती कर रहा हूं मुझे माफ करना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। रानियां क्षेत्र में नायब तहसीलदार राहुल राठी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अभी उनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। नायब तहसीलदार की तबीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक उनके बयान दर्ज नहीं किए गए है। बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सूत्र बताते हैं कि अंग्रेजी में लिखे नोट में उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों से माफी मांगी है। उन्होंने नोट में लिखा है कि वह गलती कर रहे हैं उन्हें माफ करना। उनकी इस गलती के वे खुद ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपनी पत्नी द्वारा माता पिता की सेवा करने की बात भी लिखी है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को भी कार्यालय में दिनभर नायब तहसीलदार की ओर से जहरीला पदार्थ निगलने की चर्चाएं चलती रहीं। नायब तहसीलदार की ओर से जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का अभी पूर्ण रूप से पता नहीं लग पाया है। हालांकि घरेलू कलह होने की शंका जताई जा रही है। एक वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। हालांकि पुलिस ने नोट मिलने या न मिलने को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
यह था मामला
वीरवार को नायब तहसीलदार रहे राहुल राठी ने रानियां के खारियां रोड पर स्टेडियम के पास पहुंच जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर निगलने के बाद उन्होंने रानियां नायब तहसीलदार हरीश चंद्र को फोन कर मामले की सूचना दी और कहा कि बचा सकते हो तो बचा लो। इसके बाद नायब तहसीलदार हरीश चंद्र रानियां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक साधुराम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां राहुल राठी गाड़ी में बेसुध अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्होंने सिरसा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। बता दें कि नायब तहसीलदार का तबादला समालखा में हो चुका है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की तबीयत पहले से ठीक है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। गाड़ी में सरकारी दस्तावेज हैं, इसलिए ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते।
- उपनिरीक्षक साधुराम, रानियां थाना प्रभारी।