फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagar parishd will take action against encroachment soon

Sirsa News: 24 अवैध कब्जों पर नगर परिषद जल्द करेगी कार्रवाई

Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
nagar parishd will take action against encroachment soon
 बेगू रोड से रंगड़ी रोड को जाती सड़क । एक ओर बनी वह प्रॉपर्टी जिसको निगम ने जारी किए नोटिस। संव
- मेला ग्राउंड के कई पक्के मकान और दुकानें बाकी, सभी को जारी हो चुके हैं नोटिस
विज्ञापन

- कॉलोनाइजर कॉलोनी काटकर बेच गया, लोगों के हिस्से में काट दी सड़क
फोटो -- 7

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेला ग्राउंड चौधरी देवीलाल टाउनशिप की जमीन पर कब्जे को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी है। नगर परिषद की टीम ने दो दिनों तक कार्रवाई की है। उसके बाद भी बड़े स्तर पर स्थायी कब्जे अब भी बाकी हैं। इनमें कई दुकानदार व अन्य व्यापारी भी शामिल हैं जिनको कॉलोनाइजर ने अपनी जगह की जगह पर सरकारी जमीन का कब्जा दे दिया।
आलम यह है कि अब कॉलोनी काटने वाले व्यक्ति के बजाय दुकानदार सरकार से जमीन देने की मांग करते नजर आ रहे हैं जबकि कॉलोनी बेचने वाले व्यक्ति ने सभी को भ्रम में रखकर सरकारी जमीन पर लोकेशन दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लोगों की जमीन के ऊपर कॉलोनाइजर ने सड़क काट दी है। ऐसे में अब जिन लोगों ने सात से आठ सालों से दुकानें बना रखी है। उनके लिए यह मामला सिरदर्द बन गया है। इतना ही नहीं, लोग नोटिस मिलने के बाद लगातार नगर परिषद कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। वहीं, दो दिनों से मेला ग्राउंड क्षेत्र में चल रही कार्रवाई के बाद उन्हें भी डर सताने लगा है कि कब उनकी दुकानों पर नगर परिषद का पीला पंजा चल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगू रोड से रंगड़ी रोड होने पर प्रॉपर्टी की अहमियत
बेगू रोड से रंगड़ी रोड को जोड़ने वाला यह मुख्य रोड है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को आना-जाना है। वहीं, कॉमर्शियल गतिविधियां ज्यादा होने के कारण यहां की जमीन के रेट भी बेहतर हैं। इतना ही नहीं, मेला ग्रांउड योजना का काम पूरा होने के बाद तेजी से प्रॉपर्टी में उछाल हुई है। 20 से 25 हजार रुपये प्रतिगज की उछाल देखने को मिली है। वहीं, गत्ता फैक्टरी के बंद होने और कॉलोनी कटने की योजना के बाद यह जोन अहम हो गया है। भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्र से कुछ बाहर होने के कारण प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों का यहां पर फोकस है। डेरा प्रमुख के पैरोल व फरलो पर आने के कारण पुन: अनुयायियों का आवागमन शुरू हो गया है। इसलिए बेगू रोड क्षेत्र की कीमतों में भी उछाल हो रही है।
श्री गोशाला प्रबंधकों ने दी जगह
नगर परिषद की टीम की कार्रवाई के बाद सबसे पहले श्री गोशाला ने सरकारी जमीन को अधिकारियों को सौंप दिया है। प्रबंधन ने अधिकारियों को कहा है कि वे पहले अपनी चहारदीवारी का निर्माण कर लें। उसके बाद गोशाला अपनी चहारदीवारी हटा लेगी। आज अगर चहारदीवारी हटाई जाती है तो पशु चारे का नुकसान होगा। इसलिए प्रशासन अपने स्तर पर पहले कार्रवाई कर ले। आखिर में दीवार तोड़ने का काम करे। इसको लेकर परिषद अधिकारियों ने भी सहमति जता दी है। इसके अलावा, अन्य व्यक्ति की ओर से किया गया कब्जा भी नगर परिषद ने हटाकर जमीन अपने पास ले ली है।
परिषद चाहे तो बंद कर सकता है रास्ता
मिल के साथ-साथ आगे तक बने 19 अवैध कब्जों को लेकर नगर परिषद की योजना है कि वे योजना की चहारदीवारी का निर्माण करे। यदि चहारदीवारी का निर्माण होता है तो कॉलोनाइजर की काटी गई कॉलोनी के कई रास्ते बंद हो जाएंगे। जो मुख्य रोड के साथ लगते हैं। ऐसा होने की सूरत में दुकानदारों को बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। नगर परिषद की योजना के नक्शे की बात करें तो उसमें चहारदीवारी का प्रावधान किया हुआ है। बेगू रोड और रंगड़ी रोड को जोड़ने वाले रोड पर गेट लगाए जा सकते हैं जो भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं।


कोटस
हमारी ओर से सभी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन नोटिस के बाद यदि लोग अपने स्तर पर कब्जा नहीं हटाते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे। जहां तक दुकानदारों के जमीन देने की बात है तो उन्हें रजिस्ट्री व निर्माण के समय जांच करनी चाहिए। नक्शा नगर परिषद से पास करवाना चाहिए था ताकि उन्हें उसी समय पता चल जाता कि जमीन सरकारी है या कॉलोनाइजर की। अब लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें।
-रोहित हुड्डा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed