फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar keertan in Sirsa

शीत लहर पर भारी संगतों को जोश, जो बोले, सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजा शहर

Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar keertan in Sirsa

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को सिख संगतों ने नगर कीर्तन निकाला। शीत लहर के बीच संगतों की ओर से जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से पूरा शहर गूंजायमान कर दिया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके नगर कीर्तन का स्वागत किया।

विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में वीरवार को श्री अखंड पाठ प्रकाश हुए। अरदास के बाद नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में अखाड़ा बाबा दीप सिंह गतका पार्टी गतके के जौहर दिखाते हुए आगे बढ़ रही थी। स्कूली बच्चे वाहेगुरु का जाप करते हुए बैंड बजा रहे थे।
विज्ञापन


सुखमणि सेवा सोसायटी की सदस्य शबद गायन करते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन में श्री गुरुग्रंथ साहिब फूलों से सजी पालकी में विराजमान थे। उनके आगे-आगे पंज प्यारे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके नगर कीर्तन का स्वागत किया। कई जगहों पर संगतों के लिए लंगर लगाए गए। इस मौके पर गुरुद्वारा बाबा विश्वकर्मा मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखविंद्र सिंह काका, पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, बीएस सूर्या, बलदेव सिंह मांगेआना मौजूद थे।


शीत लहर पर भारी जोश
वीरवार को शीत लहर पर सिख संगतों का जोश भारी दिखाई दिया। संगतों ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल....के शब्दों से शहर डबवाली को गूंजा दिया।

नगर कीर्तन मुख्य बाजार, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड, बठिंडा रोड, सिरसा रोड़ से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। 16 जनवरी 2016 को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। रागी एवं ढाड़ी जत्थे कीर्तन दरबार सजाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed