फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: ओटू झील को जल्द किया जाएगा रामसर साइट घोषित, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
NA
कार्यक्रम के दौरान लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। विज्ञप्ति
सिरसा। विश्व वेटलैंड दिवस पर ओटू हेड पर वन मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने ओटू झील को रामसर साइट के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया। ओटू हेड की बर्ड गाइड बुक का भी विमोचन किया गया। इसके साथ ही वेटलैंड आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों व पशु-पक्षियों के जीवन बचाने में अपना सहयोग देने वाले वन्य जीव प्रेमियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल साउथ एशिया नामक एनजीओ दिल्ली की टीम द्वारा ओटू हेड पर वाइल्ड लाइफ, प्रवासी पक्षियों आदि के बारे में अध्ययन किया गया था। हाल ही में एनजीओ की आई रिपोर्ट में इस झील को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की सिफारिश की गई है। ऐसी संभावना है कि पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्रालय द्वारा ओटू झील को रामसर साइट के रूप में घोषित किया जाएगा। रामसर साइट बनने पर यहां पर विविधता संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे, जिसके लिए अधिक से अधिक फंड उपलब्ध होगा। इसके साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम ओटू हेड की विविधता को बचाकर रखें और इसके सरंक्षण में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

ओटू हेड के पक्षियों की मिलेगी जानकारी

विश्व वेटलैंड दिवस पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने एक पॉकेट बुक गाइड का भी विमोचन किया। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षणाधीन आयुक्त यश जालुका, विवेक गोयल सहित पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह बुक ओटू हेड पर आने वालों को यहां पर स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि ओटू हेड पर 137 से अधिक किस्म के पक्षी हैं। कई किस्म के प्रवासी पक्षी भी यहां पर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आसपास के वेटलैंड के संरक्षण में करें सहयोग
उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर जितना अधिकार मनुष्य का है, उतना ही अधिकार वन्य जीव-जंतुओं व पशु-पक्षियों का भी है। इनके जीवन के लिए वेटलैंड का बचाव बेहद ही जरूरी है। इसलिए अपने आसपास के छोटे बड़े वेटलैंड, जिसमें तालाब, जलाशय आदि के सरंक्षण में सहयोग दें। इनमें गंदगी न फैलाएं। इन्हें साफ-सुथरा रखें।

स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी में जानी वेटलैंड की महत्ता
वनमंडल विभाग द्वारा ओटू हेड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने देश व प्रदेश के वेटलैंड की जानकारी के साथ-साथ इसकी महत्ता के बारे में जाना। प्रदर्शनी में वेटलैंड पर आने वाले प्रवासी व स्थानीय पशु-पक्षियों की जानकारी से भी बच्चे अवगत हुए।

उपायुक्त ने नाव में बैठकर झील में तलाशी पक्षियों के संरक्षण के संसाधनों की हकीकत
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने नाव में बैठकर ओटू झील में पक्षियों के संरक्षण संबंधी संसाधनों की हकीकत को तलाशा, जिससे यहां पर रामसर साइट के तौर पर सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, प्रशिक्षणाधीन आयुक्त यश जालुका, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल, डीएफओ नवल किशोर सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


पक्षी प्रेमी डॉ. विवेक गोयल ने की पक्षियों की सुरक्षा व संरक्षण की अपील
पक्षी प्रेमी डॉ. विवेक गोयल ने कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अपील की कि वन्य जीवों, पक्षियों की सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। इन्हें किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। ओटू झील पर कई देशों से प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां आती हैं। उन्होंने कहा कि हमें सांप, घोह, पक्षियों को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। ये हमारा किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं करते। इन प्रजातियों की सुरक्षा व संरक्षण बहुत जरूरी है। हमें इन पक्षियों व वन्य जीवों से प्रेम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed