फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   n Disha's meeting, the MP took classes of every department, said - considering the situation, the meeting will have to be held again in February

Sirsa News: दिशा की बैठक में सांसद ने हर विभाग की ली क्लास, बोलीं- हालात देखते हुए फरवरी में फिर लेनी पड़ेगी बैठक

Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
n Disha's meeting, the MP took classes of every department, said - considering the situation, the meeting will have to be held again in February
बरनाला रोड ​स्थित पंचायत भवन में दिशा की बैठक लेती सांसद सुनीता दुग्गल।
सिरसा। सांसद सुनीता दुग्गल ने सोमवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में पुराने मुद्दों पर जवाब देने के लिए को ऑपरेटिव अधिकारियों के नहीं आने पर सांसद नाराज नजर आईं। उन्होंने एडीसी को कहा कि भविष्य में आपको पता होना चाहिए कि कौन आया है, कौन नहीं। सांसद ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि आज की उनकी आखिरी बैठक है, लेकिन अब फरवरी माह के अंत में फिर बैठक लूंगी। ऐसे हालात फिर से नहीं मिलने चाहिए।
विज्ञापन

वहीं सांसद सुनीता दुग्गल ने बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए कि सील किए गए दो नशा मुक्ति केंद्रों पर एफआईआर दर्ज करवाओ। इस मामले में आपने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। यह सही नहीं है। इस पर सीएमओ ने कहा कि कार्रवाई कर देंगे। इस पर दिशा कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में बड़े स्तर पर नशा दिया जाता है। इस पर सीएमओ ने कहा कि ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे। बैठक में सीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 14 नशा मुक्ति केंद्र हैं, जिसमें 3 सरकारी हैं। दो नशा मुक्ति केंद्र बंद किए जा चुके है। एक नए केंद्र के लिए आवेदन आया हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खिंचाई
सांसद सुनीता ने कहा कि शिक्षा विभाग पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को लेकर विशेष ध्यान दें। हाल ही की रिपोर्ट में सामने आया है कि पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चे सबसे ज्यादा नशे के भागीदार बनते हैं। वह अपने साथ वाले अन्य बच्चों को भी इसमें शामिल कर लेते हैं। शिक्षा विभाग को इस मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिले में 7 से 14 वर्ष के 352 बच्चों को चयन किया गया है। 15 केंद्रों पर 982 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे की लाइट बंद है, रात को लाइट जलाकर उन्हें सूचित करें
सांसद सुनीता दुग्गल ने एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि हिसार से सिरसा में एंट्री के साथ ही कई महीनों से हाईवे की लाइट बंद है। आप लोग क्या कर रहे हैं। धुंध में हादसे होने से आमजन की जान जा सकती है। एनएचआई अधिकारियों ने बताया कि बिजली निगम ने उनके सभी कनेक्शन काट दिए थे। उनका बकाया पैसा जमा करवा दिया गया है। उन्हें पत्र भी भेज दिया है। इस पर डीएचबीवीएन के एक्सईएन ने कहा कि इस बारे में उनसे कोई बात नहीं हुई है। इस पर सांसद ने कहा कि आप लोग आपस में बात करने और चिट्ठी चिट्ठी खेलते रहना, इससे पहले दोनों विभाग मीटिंग के बाद चर्चा कर रात को लाइट जलाकर मुझे फोटो भेजें।
नगर परिषद ने शहर की हालत खराब कर दी है
सांसद सुनीता ने सफाई को लेकर जब नगर निगम अधिकारियों को बुलाया तो जेई जवाब देने पहुंचे। सांसद ने पूछा कि ईओ कहा है, जेई ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। जब एक्सईएन के बारे में पूछा तो जेई ने बताया कि वह गुरुग्राम गए हैं। इस पर सांसद ने कहा जिला नगर आयुक्त आ सकते थे, जेई ने बताया कि एन्हांसमेंट को लेकर विशेष बैठक चंडीगढ़ में है, वे वहां गए हुए हैं। सांसद ने कहा कि अब आप लोगों से क्या बात करूं।
कुछ अहम निर्णय
1 - डीसी को निर्देश दिए कि सभी 194 प्ले स्कूल की जांच करवाएं और व्यवस्था बनवाएं
2 - अधिकारियों ने अमृत सरोवर को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सिरसा में 77 अमृत सरोवर बनाए जाने है। 48 का काम लगभग पूरा हो चुका है। 20 अमृत सरोवर का काम 15 फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा। सांसद ने कहा कि अमृत सरोवर जींद के रानी तालाब की तरह सुंदर बनने चाहिए। वह स्वयं उन्हें देखने के लिए जाएंगी।
3 प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत नगर परिषद के पास 1716 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें 671 लोगों को ही पहली किश्त का लाभ मिला है। बड़े स्तर पर लोगों को अनअप्रूव्ड एरिया होने के चलते लाभ नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वह इस मामले में आगामी कार्रवाई करें।

4 - पीएम विश्वकर्मा योजना में कुल साढ़े आठ हजार लोगों ने आवेदन किया है। विभाग की ओर से सभी के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसमें विभाग ने 30 लोगों के एक बैच को विशेष ट्रेनिंग अभी तक दी है। सांसद ने कहा कि इस योजना को गंभीरता से लिया जाए।
5 - गांव पंजुआना में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर एक्सईएन और डीडीपीओ की कमेटी बनाई। जो मंगलवार को गांव का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed