फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder,love affair,Wife,sirsa news

देवर-भाभी ने रची थी सतबीर की हत्या की साजिश, भाई काबू

Mon, 22 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
murder,love affair,Wife,sirsa news
गांव रुपाणा जाटान में किसान सतबीर की हत्या मामले का नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृतक के चचेरे भाई जयकरण को गिरफ्तार किया। हत्यारोपी जयकरण के मृतक सतबीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी सतबीर को लगने पर चचेरे भाई ने उसके सिर और शरीर पर कस्सी से छह वार कर सतबीर को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने जयकरण को गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही मृतक की पत्नी के खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने गांव रुपाणा जाटान में हुए किसान सतबीर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि करीब 32 वर्षीय किसान सतबीर अपने खेतों में सिंचाई के लिए गया हुआ था और उसका शव लहूलुहान अवस्था में खेतों में मिला। आसपास की ढाणियों के लोगों ने व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया व शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक सतबीर के चचेरे भाई जयकरण के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान व शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ कर मृतक के चचेरे भाई जयकरण को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछने पर उसने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते सतबीर की हुई है हत्या
थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई जयकरण तथा मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। जयकरण ने स्वीकार किया कि करीब एक साल पहले मृतक सतबीर का एक्सीडेंट हो गया था जिस दौरान उसका सतबीर के घर आना-जाना शुरू हो गया और मृतक सतबीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध शुरू हुआ। इसकी भनक सतबीर को भी लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के बाद हुई कहासुनी तो कस्सी से सतबीर पर किए वार
बीती शनिवार की शाम को जयकरण ने सतबीर को खेतों में सिंचाई के बहाने बुला लिया और साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान सतबीर और जयकरण के बीच कहासुनी हो गई। जयकरण ने सतबीर के शरीर पर कस्सी से छह वार किए और सतबीर ने दम तोड़ दिया। बाद में जयकरण ने ही आसपास के लोगों को सूचना दी कि किसी ने सतबीर की हत्या कर दी।

नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया कि जयकरण पहले तो टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ताई में पूछने पर जयकरण ने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने जयकरण के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश रचने के मामले में सतबीर की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयकरण कुंवारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed