फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder,case file,sirsa news

खेत में मिला किसान का शव, हत्या का अंदेशा

Tue, 22 Jun 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
murder,case file,sirsa news
गांव दादू में एक किसान अपने खेत में देखभाल करने के लिए मंगलवार अलसुबह घर से निकला था लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद किसान का शव रोही रोड पर किसी खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिस पर करीब 47 वर्षीय मृतक जगरूप सिंह निवासी गांव दादू के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तुरंत कालांवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस के अंतर्गत आने वाली सिंघपुरा चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल मे भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतक जगरूप सिंह के बेटे गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता जगरूप सिंह पेशे से किसान थे और साथ में राजमिस्त्री का कार्य भी करते थे। वह रोजाना की तरह अलसुबह 5 बजे आरोही रोड पर स्थित अपने छप्पड़ वाले खेत में देखभाल के लिए घर से चाय पीकर निकले थे लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद जब उसका चचेरा भाई खेत में गया तो देखा कि आरोही रोड पर स्थित किसी खेत में उनका शव गमछे से पेड़ पर लटका हुआ था। इस दौरान उसके पिता जगरूप सिंह के हाथ बंधे हुए थे और उनके पैर भी जमीन पर लगे हुए थे। ऐसे में शक है कि हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतक के बेटे गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता जगरूप सिंह का अपने चचेरे भाई हरदीप सिंह व गुरमीत सिंह के साथ करीब दो माह से जमीन का झगड़ा चल रहा है। झगड़े के कारण ही कुछ दिन पूर्व ही उनके पिता जगरूप सिंह जेल में एक रात गुजारने के बाद अपने घर आए थे। इसी के चलते उन्हें यकीन है कि उनके पिता जगरूप सिंह की उनके चचेरे भाई गुरमीत सिंह व गुरमीत सिंह के बेटे हरदीप सिंह ने मिलकर हत्या की है। जिस पर मृतक जगरूप सिंह के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। बता दें कि मृतक जगरूप सिंह के एक बालिग बेटा व एक लड़की है।
विज्ञापन

वहीं सिंघपुरा चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि गांव दादू में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे गगनदीप के ब्यान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed