फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal president and councilors took oath

नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal president and councilors took oath
रानियां में शपथ ग्रहण करते नव नियुक्त पार्षद। - फोटो : Sirsa
सिरसा/रानियां/डबवाली। नगर पालिका रानियां के नव निर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बुधवार को आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन मनोज सचदेवा के साथ केवल पांच पार्षदों ने शपथ ली। जबकि 10 पार्षदों ने बाद में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

बुधवार को कन्वीनर एवं जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार व नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र बिजारणिया की मौजूदगी में रानियां नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की सूचना चेयरमैन मनोज के समर्थक भारी संख्या में नगर पालिका परिसर में पहुंच गए। इसी दौरान चेयरमैन पद के प्रतिद्वंद्वी दीपक गाबा 10 नगर पार्षदों के साथ वहां पहुंचे। सर्वप्रथम चेयरमैन मनोज सचदेवा उर्फ बावा को शपथ दिलाई गई। इसके बाद नगर पार्षद अनीता बाई, सुरैया, रणजीत कौर दयोल, पुष्पा रानी कामरा, पवन कालडा ने शपथ ली। वहीं दूसरे पक्ष ने जगह न होने का हवाला देकर परिसर में प्रवेश नहीं किया। नगर पालिका सचिव आशीष स्वामी ने अन्य पार्षदों से मिलकर शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। इस पर चेयरमैन मनोज बाबा के समर्थक परिसर से बाहर आ गए। इसके उपरांत दीपक गाबा समर्थक मोनिका रानी गुंबर, बलजीत सिंह, जगदीश सिंह, रमेश कुमार, गुरदीप सिंह, वरिंद्र सिंह चीमा, सुखविंदर सिंह मोर, वीरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, प्रभजोत कौर सहित 10 पार्षदों ने पहुंचकर शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मास्टर बूटा सिंह, सुनील गुंबर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
बिना किसी भेदभाव कराए जाएंगे विकास कार्य: मनोज
शपथ ग्रहण के उपरांत कन्वीनर एवं जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार व नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र बिजारणिया चेयरमैन मनोज सचदेवा के साथ कार्यालय में पहुंचे तथा चेयरमैन को उनकी कुर्सी पर बैठाया। समर्थकों ने चेयरमैन को सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि शहर वासियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। शहर के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन को लेकर शुरू हुई चर्चा
नगर पालिका चेयरमैन व 15 पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खुलकर सामने आई गुटबाजी ने वाइस चेयरमैन के चुनाव की चर्चा तेज कर दी है। शहर वासियों का कहना है कि गुटबाजी से विकास कार्य प्रभावित होंगे। वाइस चेयरमैन के लिए भी जोड़तोड़ शुरू होने की संभावना है।

डबवाली और ऐलनाबाद में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
वीरवार को डबवाली और ऐलनाबाद में नव नियुक्त चेयरमैन व पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। डबवाली के नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न होगा। एसडीएम राजेश पूनिया ने पत्र जारी कर नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा वार्ड पार्षदों को सूचित किया है। इसी के साथ हाउस की प्रथम बैठक की सूचना सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक अमित सिहाग को भी दी गई है। बता दें कि 19 जून को नगर परिषद का मतदान हुआ था। 22 जून को नगर परिषद चेयरमैन व 21 पार्षदों के मतगणना का कार्य संपन्न हुआ था। राज्य सूचना आयोग ने चार जुलाई को नोटिस जारी किया था। इसकी जानकारी देते हुए नगर परिषद ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा के साथ 21 वार्डों के पार्षद अरुण गर्ग, दीपक गर्ग, सुलेखा, मोनिका, अमरनाथ, मनजीत कौर, समनदीप बराड़, विकास छाबड़ा, अमनदीप, मनीष मोंगा, संतोष कुमारी, ज्योति रानी, मधु बागड़ी, आनंदी देवी, प्रेम कुमार, सुमित अनेजा, संदीप शर्मा, भारत भूषण, हरजिंद्र सिंह, अल्का रानी, सुनील कुमार शपथ ग्रहण करेंगे।

रानियां में शपथ ग्रहण समारोह के बाद बातचीत करते चेयरमैन मनोज सचदेवा। संवाद

रानियां में शपथ ग्रहण समारोह के बाद बातचीत करते चेयरमैन मनोज सचदेवा। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed