{"_id":"679a6ee1f692c2853b0aa403","slug":"municipal-council-engaged-in-making-ideal-ward-before-swachh-survekshan-formed-a-special-team-of-15-people-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132321-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले आदर्श वार्ड बनाने में जुटी नगर परिषद, 15 लोगों की बनाई विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले आदर्श वार्ड बनाने में जुटी नगर परिषद, 15 लोगों की बनाई विशेष टीम
Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम आने से पहले नगर परिषद प्रशासन आदर्श वार्ड बनाने में जुटा है। आदर्श वार्ड के लिए वार्ड नंबर 15 को चुना गया है। नगर परिषद की 15 लोगों की टीम इस वार्ड को कार्य करने के लिए जुटी है। यह शहर का पहला ऐसा वार्ड होगा, जो स्वच्छता के पैमानों पर खरा उतरेगा। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के दो आदर्श वार्ड कम से कम शहर में बनाए जाएंगे, जिससे दूसरे वार्ड के लोगों को प्रेरणा मिले और वह स्वच्छता के प्रति जागरूक हो।
स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी रैकिंग बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन जुटा है। जहां डंपिंग प्वाइंटों को रिहायशी क्षेत्र से खत्म करने की योजना बनाई जा रही है, वहीं, नगर परिषद की टीम लोगों को सफाई का महत्व बताएगी। इसको लेकर लंबे समय से कोई कार्रवाई नगर परिषद ने नहीं की थी। सफाई अभियान ही आज तक चलाए गए हैं। इनका कोई खास फायदा नहीं हुआ है।
आदर्श वार्ड में होंगी ये गतिविधियां
- डोर टू डोर कचरा उठान
- डोर टू डोर गीला और सूखा कचरे का अलग अलग उठान।
- लोगों को हरे और नीले डस्टबिन का महत्व समझाना।
- बाजार में व्यापारियों को डस्टबिन की अहमियत बताना और सड़क पर कूड़ा न डालने के लिए प्रेरित करना।
- लोगों को होम कंपोस्टिंग के बारे में जागरूक करना।
- सेग्रीगेशन क्यों जरूरी है और इसके फायदा बताना।
- आदर्श वार्ड के क्षेत्र में सफाई सुनिश्चित करना और डंपिंग प्वाइंट खत्म करना।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::
सफाई ठेकेदार को दिए विशेष आदेश
सीएसआई ने वार्ड 15 व आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने के आदेश दिए हैं। आदर्श वार्ड में सफाई को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारियों ने शौचालयों को ठेके पर लेने वाले एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर शौचालयों में तंबाकू की पीक के निशान पाए जाएंगे तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए विशेष निगरानी रखी जाए कि कोई शौचालयों में तंबाकू, गुटका आदि न थूके। नियमित रूप से शौचालयों की सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::
इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी भी रहेंगे टीम
नगर परिषद की जागरूकता टीम में जेई स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से टेक्निकल एडवाइजर को जागरूकता की कमान दी गई है। पहले स्वच्छ भारत के तहत सिटी टीम लीडर के तौर पर नगर परिषद में ही कार्य करते थे। स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी पैमानों को बेहतर तरीके से जानते हैं। इसके अतिरिक्त सीएसआई, एसआई, एएसआई स्तर के अधिकारी व सफाई कर्मचारी इस टीम में रहेंगे।
-- --
कोट्स
शहर में आदर्श वार्ड की स्थापना की जाएगी। स्वच्छता के हर पैमाने पर यह वार्ड खरा उतरेगा। इसको लेकर 15 सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम जल्द ही फील्ड में उतरकर काम करेगी। शहर में दो आदर्श वार्ड बनाने की योजना बनाई गई है। इन वार्डों में होम कंपोस्ट से लेकर सेग्रीगेशन की जानकारी दी जाएगी। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।