फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   municipal commitee,survay,sirsa news

सर्वे में 1100 से ज्यादा आवेदकों के मोबाइल नंबर मिले बंद

Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,survay,sirsa news
नगर परिषद द्वारा इन दिनों शहर में बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे से पहले नप ने फोन करके आवेदकों से संपर्क किया तो 1100 से अधिक आवेदकों के मोबाइल बंद मिले। ऐसे में नप कर्मचारियों को इनसे संपर्क करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए करीब दो साल पहले लोगों ने ऑन लाइन आवेदन किए थे। शहर में करीब 4600 लोगों ने आवेदन किए थे। नप की एसएमआईडी यूनिट ने जब आवेदनकर्ताओं द्वारा आवेदन फार्म में भरे गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो 1100 से अधिक के मोबाइल नंबर बंद मिले। करीब 200 आवेदकों का पता गलत मिला। जिन लोगों के आवेदन सही थे, नप ने उनसे कागजात ले लिए हैं। हालांकि नप कर्मचारी अब भी कॉल करके लोगों को नप कार्यालय में आकर अपना मोबाइल नंबर और पता दुरुस्त करवाने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर 2020 में नप ने 11 कर्मचारियों की सर्वे करने में ड्यूटी लगाई थी। एक कर्मचारी को करीब 400 आवेदन के सर्वे का काम दिया था। ताकि वे आवेदनकर्ताओं द्वारा भरी गई जानकारी की जांच कर सकें। कर्मचारियों द्वारा सर्वे धीमी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले किए थे ऑन लाइन आवेदन
शहर में बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों ने करीब दो साल पहले 2019 में आवेदन किए थे। नप ने सर्वे शुरू किया था, लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद सर्वे बंद हो गया। अब नगर परिषद ने प्रशासन के आदेश पर दोबारा से सर्वे शुरू किया है। सही आवेदकों की सूची नगर परिषद द्वारा सर्वे करने के बाद कार्यालय में लगाई जाएगी।

आवेदकों द्वारा भरे गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है, करीब 1100 आवेदकों ने गलत मोबाइल नंबर लिखा है। कई आवेदकों ने पता भी गलत दर्ज किया है। जिन लोगों को नप कार्यालय से कॉल नहीं आई, ऐसे आवेदक नप कार्यालय में आकर अपने मोबाइल नंबर दुरुस्त करवा सकते हैं, ताकि उन्हें सर्वे में शामिल किया जा सके।
- मोनिका शर्मा, एसएमआईडी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed