{"_id":"6057803c8ebc3ee64e6fbd88","slug":"municipal-commitee-civic-issuse-sirsa-news-sirsa-news-rtk601010161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क ऑर्डर जारी न होने पर एजेंसी ने कचरा उठाने का काम किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क ऑर्डर जारी न होने पर एजेंसी ने कचरा उठाने का काम किया बंद
विज्ञापन
शहर से कचरा उठाने वाली एजेंसी ने वर्क ऑर्डर जारी न होने पर रविवार को बाजारों और घरों से कूड़ा कचरा उठाने का काम बंद कर दिया। ऐसे में शहर के करीब सात कचरा प्वाइंट से कचरे का लदान नहीं हो पाया। अब नगर परिषद अपने स्थायी कर्मचारियों से कचरा उठवाने का काम लेगी। इस संबंध में सोमवार को नप कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की बैठक भी ली जाएंगी।
बता दें कि कचरा उठाने वाली एजेंसी ने 15 मार्च को काम बंद करने का पत्र थमा दिया है। एजेंसी का तर्क है था कि बिना एक्सटेंशन पत्र और तेल के भाव बढ़ने के कारण अब वे पुराने रेट पर काम नहीं करेंगे। शहर से कचरा उठाने वाली एजेंसी के कारिंदों ने रविवार को 31 वार्डों में न तो घरों से कचरा उठाया और न ही कचरा प्वाइंट से। ऐसे में करीब 90 टन कचरा शहर के कचरा प्वाइंट पर पड़ा रहा। अगर जल्द ही कचरा ना उठाया गया तो कचरा प्वाइंट पर कूडे़ के ढेर लगने शुरू हो जाएंगे। नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार ने मामले की सूचना ईओ को दी। साथ ही जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करवाया। एजेंसी संचालक बृज मोहन पचार का कहना है कि काम बंद कर दिया गया है।
ये है मामला
शहर में प्रतिदिन 90 टन कचरा पैदा होता है। नगर परिषद सिरसा एक साल के लिए टेंडर निकालती है। 31 जुलाई 2020 में मैसर्ज डिंग मैन पावर सिक्योरिटी एजेंसी का कचरा उठाने की समय सीमा खत्म हो गई थी। नप ने उसे अस्थाई तौर पर हर महीने की एक्सटेंशन दे दी। पहले एजेंसी 892 रुपये प्रति टन के भाव पर कचरा उठाती थी। कोरोना के कारण टेंडर में देरी हुई। इसके बाद नवंबर 2020 में नगर परिषद सिरसा ने कचरा उठाने के लिए टेंडर निकाला। यह टेंडर मैसर्ज डिंग मैन पावर सिक्योरिटी एजेंसी को मिला। एजेंसी ने 1735 रुपये प्रति टन कचरे उठाने का रेट भरा था। टेंडर मिलने के बाद नगर परिषद सिरसा ने इसकी प्रशासनिक अनुमति के लिए मुख्यालय के पास प्रस्ताव भेजा। क्योंकि 50 लाख रुपये के काम की प्रशासनिक अनुमति जिला नगर आयुक्त की ओर से दी जाती है। जबकि सफाई का टेंडर पांच करोड़ रुपये का था। परंतु चार माह बाद भी सफाई के टेंडर की प्रशासनिक अनुमति नहीं आई। नवंबर 2020 के बाद नगर परिषद सिरसा हर माह एजेंसी को एक माह की एक्सटेंशन देती रही। अंतिम एक्सटेंशन 24 फरवरी 2021 को एजेंसी को मिली थी। इसके बाद एजेंसी ने बिना एक्सटेंशन के ही काम किया। एक्सटेंशन पत्र न मिलने के बाद एजेंसी ने 15 मार्च को नगर परिषद सिरसा को 21 मार्च से कचरा न उठाने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
एजेंसी ने काम बंद करने कर दिया है। इसकी जानकारी ईओ व जिला नगर आयुक्त कार्यालय को भेज दी गई है।
- राजकुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद सिरसा।